Quick readसंक्षेपमें
The Gita in its key verses.मुख्य श्लोकोंमें गीता।
One line for each important verse, chapter by chapter. Tap any verse to go deeper.हर मुख्य श्लोकका एक वाक्यमें सार, अध्यायके क्रमसे।
Summary based on Sadhak Sanjivaniसाधक-संजीवनीपर आधारित सार
- 1.1Blind Dhritarashtra asks Sanjaya what happened on the field of Kurukshetra — and his very words reveal the split between 'mine' and 'theirs'.धृतराष्ट्र संजयसे कुरुक्षेत्रका समाचार पूछते हैं और उनके शब्दोंमें ही ‘मेरे’ और ‘पराये’का भेद प्रकट हो जाता है।धर्मक्षेत्रे
- 1.25Krishna places the chariot before Bhishma and Drona and says 'see these Kurus' — deliberately awakening the family attachment hidden in Arjuna.भगवान् भीष्म-द्रोणके सामने रथ खड़ा करके ‘कुरुओंको देख’ कहते हैं, जिससे अर्जुनके भीतर छिपा कौटुम्बिक मोह जाग्रत् हो जाय।भीष्मद्रोणप्रमुखत: सर्वेषां च महीक्षिताम्।
- 1.28Faced with kinsmen on both sides, Arjuna's grief shows in his body: limbs fail, mouth dries, the Gandiva slips, his mind reels.दोनों ओर स्वजनोंको देखकर अर्जुनका शोक शरीरपर दीखने लगता है—अंग शिथिल, मुख सूखना, गाण्डीवका गिरना, मनका भ्रमित होना।दृष्ट्वेमं स्वजनं कृष्ण युयुत्सुं समुपस्थितम्॥ २८॥
- 1.47Overwhelmed by grief, Arjuna lays down bow and arrows and sinks into the chariot — such is the power of attachment (moha).शोकसे व्याकुल अर्जुन बाणसहित धनुष रखकर रथके मध्यभागमें बैठ जाते हैं—यह मोहकी ही महिमा है।एवमुक्त्वार्जुन: सङ्ख्ये रथोपस्थ उपाविशत्।
- 2.7Confused about dharma and overpowered by weakness, Arjuna asks for what is decisively good for him and takes refuge in Krishna as His disciple.कायरतासे दबा और धर्मके विषयमें मोहित अर्जुन निश्चित कल्याणकी बात पूछता है और शिष्य बनकर भगवान्के शरण होता है।कार्पण्यदोषोपहतस्वभाव: पृच्छामि त्वां धर्मसम्मूढचेता:।
- 2.13As the embodied one passes through childhood, youth and old age in this body, so it passes to another body; the steady one is not deluded by this.जैसे इस शरीरमें बालकपन, जवानी और वृद्धावस्था होती है, वैसे ही दूसरे शरीरकी प्राप्ति होती है; धीर मनुष्य इसमें मोहित नहीं होता।देहिनोऽस्मिन्यथा देहे कौमारं यौवनं जरा।
- 2.14Contacts with sense objects bring pleasure and pain through the favourable and unfavourable; they come and go, are impermanent — bear them.इन्द्रियोंके विषय अनुकूलता-प्रतिकूलतासे सुख-दु:ख देनेवाले, आने-जानेवाले और अनित्य हैं; उन्हें सहन करो।मात्रास्पर्शास्तु कौन्तेय शीतोष्णसुखदु:खदा:।
- 2.20The Self is never born and never dies; unborn, eternal, changeless and ancient, it is not slain when the body is slain.यह शरीरी न कभी जन्मता है, न मरता है; यह अज, नित्य, शाश्वत और पुराण है, शरीरके मारे जानेपर भी नहीं मारा जाता।न जायते म्रियते वा कदाचिन्नायं भूत्वा भविता वा न भूय:।
- 2.22Just as a person discards old clothes and puts on new ones, the embodied one leaves worn-out bodies and enters new ones.जैसे मनुष्य पुराने कपड़े छोड़कर नये धारण कर लेता है, ऐसे ही देही पुराने शरीर छोड़कर नये शरीरोंमें चला जाता है।वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि।
- 2.38Holding victory and defeat, gain and loss, pleasure and pain as equal, engage in battle; so you will incur no sin.जय-पराजय, लाभ-हानि और सुख-दुःखको समान करके युद्धमें लग जा; इस प्रकार तुझे पाप नहीं लगेगा।सुखदु:खे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।
- 2.47You are free in doing your duty, never in its fruit; do not become the cause of the fruit, nor be attached to inaction.कर्तव्य-कर्म करनेमें ही तेरा अधिकार है, फलमें कभी नहीं; तू कर्मफलका हेतु मत बन और कर्म न करनेमें भी तेरी आसक्ति न हो।कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
- 2.48Giving up attachment, staying even in success and failure, established in Yoga, do your work — for evenness is called Yoga.आसक्तिका त्याग करके, सिद्धि-असिद्धिमें सम होकर, योगमें स्थित हुआ कर्म कर; क्योंकि समत्व ही योग कहा जाता है।योगस्थ: कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय।
- 2.50One endowed with evenness is freed from both merit and sin here itself; so devote yourself to Yoga — Yoga alone is skill in action.समतायुक्त मनुष्य यहीं पुण्य-पाप दोनोंसे मुक्त हो जाता है; अत: योगमें लग जा, कर्मोंमें योग ही कुशलता है।बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतदुष्कृते।
- 2.55When a person completely gives up all desires that come into the mind and is content in himself, by himself, he is called steady in wisdom.जब साधक मनमें आयी सम्पूर्ण कामनाओंका भलीभाँति त्याग कर देता है और अपने-आपसे अपने-आपमें ही सन्तुष्ट रहता है, तब वह स्थितप्रज्ञ कहा जाता है।प्रजहाति यदा कामान्सर्वान्पार्थ मनोगतान्।
- 2.62Dwelling on objects breeds attachment; attachment breeds desire; and when desire is obstructed, anger arises.विषयोंका चिन्तन करनेसे उनमें आसक्ति, आसक्तिसे कामना और कामनामें बाधा लगनेपर क्रोध पैदा होता है।ध्यायतो विषयान्पुंस: सङ्गस्तेषूपजायते।
- 2.63Anger brings delusion; delusion confuses memory; loss of memory destroys discrimination; and with discrimination gone, a person falls.क्रोधसे सम्मोह, सम्मोहसे स्मृति-भ्रंश, स्मृति-भ्रंशसे बुद्धि (विवेक) का नाश और बुद्धिनाशसे मनुष्यका पतन हो जाता है।क्रोधाद्भवति सम्मोह: सम्मोहात्स्मृतिविभ्रम:।
- 2.70As rivers flow into the full ocean without disturbing its bounds, one into whom all objects enter without causing change attains peace — not the one who craves objects.जैसे नदियोंका जल परिपूर्ण समुद्रमें मिलता है पर समुद्र अचल रहता है, ऐसे ही जिसे सब भोग विकार उत्पन्न किये बिना प्राप्त होते हैं, वही शान्ति पाता है, भोगोंकी कामनावाला नहीं।आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं
- 2.71One who gives up all desires and moves about free of need, free of 'mine' and free of 'I' attains peace.जो मनुष्य सम्पूर्ण कामनाओंका त्याग करके स्पृहारहित, ममतारहित और अहंतारहित होकर आचरण करता है, वह शान्तिको प्राप्त होता है।विहाय कामान्य: सर्वान्पुमांश्चरति नि:स्पृह:।
- 3.9Actions done for oneself bind; actions done as yajna — duty for the good of others — free. So act, without attachment, for that.अपने लिये किये कर्म बाँधते हैं; यज्ञ अर्थात् दूसरोंके हितके लिये किये कर्तव्य-कर्म मुक्त करते हैं। अत: आसक्तिरहित होकर उसीके लिये कर्म कर।यज्ञार्थात्कर्मणोऽन्यत्र लोकोऽयं कर्मबन्धन:।
- 3.19Therefore, constantly free of attachment, do well the work that is your duty — by acting without attachment a person attains the Supreme.इसलिये निरन्तर आसक्तिरहित होकर कर्तव्य-कर्मका भलीभाँति आचरण कर; आसक्तिरहित होकर कर्म करनेवाला मनुष्य परमात्माको प्राप्त हो जाता है।तस्मादसक्त: सततं कार्यं कर्म समाचर।
- 3.27All actions are done by the gunas of prakriti; one whose mind is deluded by ego assumes, 'I am the doer.'सम्पूर्ण कर्म प्रकृतिके गुणोंद्वारा किये जाते हैं; अहंकारसे मोहित अन्त:करणवाला मनुष्य ‘मैं कर्ता हूँ’—ऐसा मान लेता है।प्रकृते: क्रियमाणानि गुणै: कर्माणि सर्वश:।
- 3.35Your own dharma, even if it seems lacking, is better than another's done well; death in your own dharma brings good, another's brings fear.गुणोंकी कमीवाला अपना धर्म अच्छी तरह आचरणमें लाये दूसरेके धर्मसे श्रेष्ठ है; अपने धर्ममें मरना भी कल्याणकारक है, दूसरेका धर्म भयावह है।श्रेयान् स्वधर्मो विगुण: परधर्मात्स्वनुष्ठितात्।
- 3.37Desire, born of rajas, is what drives one to sin; blocked, it turns into anger. Insatiable and most sinful — know it as the enemy.रजोगुणसे उत्पन्न कामना ही पापका कारण है; बाधा लगनेपर वही क्रोध बन जाती है। यह कभी तृप्त नहीं होती, महापापी है—इसे ही वैरी जान।काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भव:।
- 4.7Whenever dharma declines and adharma rises, the Lord manifests Himself in form.जब-जब धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धि होती है, तब-तब भगवान् अपने-आपको साकाररूपसे प्रकट करते हैं।यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
- 4.11In whatever way, with whatever relationship devotees take refuge in the Lord, He receives them in that same way.भक्त जिस भावसे, जिस सम्बन्धसे भगवान्की शरण लेता है, भगवान् भी उसे उसी भावसे, उसी सम्बन्धसे आश्रय देते हैं।ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।
- 4.18Seeing inaction in action and action in inaction — untouched whether acting or not — one is wise, a yogi, with nothing left to do.जो कर्ममें अकर्म और अकर्ममें कर्म देखता है—करते हुए या न करते हुए निर्लिप्त रहता है—वह बुद्धिमान्, योगी और कृतकृत्य है।कर्मण्यकर्म य: पश्येदकर्मणि च कर्म य:।
- 4.34Know that knowledge by prostrating before, serving, and sincerely questioning the wise who have realised the truth; they will teach it to you.तत्त्वदर्शी ज्ञानी महापुरुषोंको प्रणाम करके, उनकी सेवा करके और सरलतापूर्वक प्रश्न करके उस तत्त्वज्ञानको समझ; वे तुझे उसका उपदेश देंगे।तद्विद्धि प्रणिपातेन परिप्रश्नेन सेवया।
- 4.38Nothing here purifies like knowledge; one perfected in yoga finds it, without fail, by himself, within himself.इस लोकमें ज्ञानके समान पवित्र करनेवाला कुछ नहीं; योगसंसिद्ध कर्मयोगी उसे अवश्य ही स्वयं अपने-आपमें पा लेता है।न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते।
- 5.2Sankhya-yoga and karma-yoga both surely lead to one's highest good; but of the two, karma-yoga is superior to renunciation of action.संन्यास (सांख्ययोग) और कर्मयोग—दोनों ही कल्याण करनेवाले हैं; परन्तु उनमें भी कर्मसंन्याससे कर्मयोग श्रेष्ठ है।सन्न्यास: कर्मयोगश्च नि:श्रेयसकरावुभौ।
- 5.10One who offers all actions to God and acts without attachment is not touched by sin, as a lotus leaf is not wetted by water.जो सब कर्म परमात्मामें अर्पण करके आसक्तिरहित होकर करता है, वह जलसे कमलके पत्तेकी तरह पापसे लिप्त नहीं होता।ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति य:।
- 5.18The wise see the one same Supreme in a learned, humble brahmana, a cow, an elephant, a dog and an outcaste.ज्ञानी महापुरुष विद्या-विनययुक्त ब्राह्मण, गाय, हाथी, कुत्ते और चाण्डालमें भी समरूप परमात्माको देखते हैं।विद्याविनयसम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि।
- 5.22Pleasures born of sense-contact have a beginning and an end and are sources of sorrow; the discerning do not delight in them.इन्द्रियों और विषयोंके संयोगसे होनेवाले भोग आदि-अन्तवाले और दु:खके ही कारण हैं; विवेकी मनुष्य उनमें रमण नहीं करता।ये हि संस्पर्शजा भोगा दु:खयोनय एव ते।
- 5.29Knowing the Lord as enjoyer of all sacrifices and austerities, great Lord of all worlds, and selfless friend of all beings, the devotee attains peace.भगवान्को सब यज्ञों-तपोंका भोक्ता, सम्पूर्ण लोकोंका महान् ईश्वर और सब प्राणियोंका सुहृद् जानकर भक्त शान्तिको प्राप्त हो जाता है।भोक्तारं
- 6.5Lift yourself by yourself; do not let yourself fall — you alone are your own friend, and you alone your own enemy.अपने द्वारा अपना उद्धार करे, अपना पतन न करे; क्योंकि आप ही अपना मित्र है और आप ही अपना शत्रु है।उद्धरेदात्मनात्मानं
- 6.17Yoga that destroys sorrow is accomplished by one who is measured in food and recreation, in effort at work, and in sleep and waking.दु:खोंका नाश करनेवाला योग यथायोग्य आहार-विहार, कर्मोंमें यथायोग्य चेष्टा और यथायोग्य सोने-जागनेवालेका ही सिद्ध होता है।युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
- 6.35Yes, the mind is restless and hard to control — but it is held by practice and by dispassion.नि:सन्देह मन चंचल है और इसका निग्रह कठिन है; परन्तु अभ्यास और वैराग्यके द्वारा इसका निग्रह होता है।असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम्।
- 6.40Neither here nor hereafter is there loss for the sincere seeker; no one who does good, dear one, ever comes to a bad end.सच्चे साधकका न इस लोकमें विनाश होता है, न परलोकमें; हे प्यारे! कल्याणकारी काम करनेवाला कोई भी दुर्गतिको नहीं जाता।पार्थ नैवेह नामुत्र विनाशस्तस्य विद्यते।
- 6.47Of all yogis, the one who worships Me with faith, his mind absorbed in Me, is in My view the most united (yuktatama).सम्पूर्ण योगियोंमें भी जो श्रद्धावान् भक्त मुझमें तल्लीन मनसे मेरा भजन करता है, वह मेरे मतमें सर्वश्रेष्ठ योगी है।योगिनामपि सर्वेषां मद्गतेनान्तरात्मना।
- 7.3God is not hard to reach; what is rare is a person who wants Him with real, undivided longing.परमात्माकी प्राप्ति कठिन नहीं है, उनकी प्राप्तिकी सच्ची और उत्कट अभिलाषा दुर्लभ है।मनुष्याणां सहस्रेषु कश्चिद्यतति सिद्धये।
- 7.7God alone is the root cause of everything; the whole world is strung on Him like beads of thread on a thread.भगवान् ही सबके मूल कारण हैं; सारा जगत् सूतकी मणियोंकी तरह उनमें पिरोया हुआ है।मत्त: परतरं नान्यत्किञ्चिदस्ति धनञ्जय।
- 7.14The divine maya made of the three gunas is hard to cross, but whoever takes refuge in God alone crosses it.तीन गुणोंवाली दैवी माया दुरत्यय है, पर जो केवल भगवान्के शरण होते हैं, वे इसे तर जाते हैं।दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया।
- 7.16Those seeking wealth, those in distress, the seekers of truth and the lovers of God — all four who turn to God alone are virtuous.अर्थार्थी, आर्त, जिज्ञासु और ज्ञानी (प्रेमी)—केवल भगवान्का आश्रय लेनेवाले ये चारों सुकृती हैं।चतुर्विधा भजन्ते मां जना: सुकृतिनोऽर्जुन।
- 7.19In this human birth, one who takes refuge in God knowing 'all is God' is a great soul, and very rare.मनुष्यजन्ममें 'सब कुछ परमात्मा ही हैं'—ऐसा जानकर जो भगवान्के शरण होता है, वह महात्मा अत्यन्त दुर्लभ है।बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते।
- 8.5Whoever leaves the body remembering God, even at the very end, attains Him — there is no doubt.जो अन्तकालमें भी भगवान्का स्मरण करते हुए शरीर छोड़ता है, वह भगवान्को ही प्राप्त होता है—इसमें सन्देह नहीं।अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्।
- 8.6Whatever one remembers while leaving the body, one goes to that — so the price of a dog's birth can buy God.अन्तकालमें जिस भावका स्मरण करते हुए शरीर छूटता है, उसीकी प्राप्ति होती है—जितने मूल्यमें कुत्तेकी योनि, उतनेमें भगवान्।यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम्।
- 8.7Remember God at every moment while doing your duty; with mind and intellect offered to Him, you will surely reach Him.सब समय भगवान्का स्मरण करते हुए कर्तव्य करो; मन-बुद्धि उनके अर्पित करनेवाला नि:सन्देह उन्हें प्राप्त होता है।तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च।
- 8.14For one whose mind goes nowhere else and who is always joined to God, God is easily attained.जिसका चित्त अन्य कहीं नहीं जाता और जो नित्य भगवान्में लगा है, उसके लिये भगवान् सुलभ हैं।अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश:।
- 9.22For those who think of God alone and stay constantly united with Him, God Himself provides what they need and protects what they have.जो अनन्य होकर भगवान्का ही चिन्तन और उपासना करते हैं, उनके योग (अप्राप्तकी प्राप्ति) और क्षेम (प्राप्तकी रक्षा) का भार भगवान् स्वयं उठाते हैं।अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जना: पर्युपासते।
- 9.26God does not need elaborate materials or rituals; whatever simple thing is offered with love, He accepts — indeed He eats it.भगवान्को विशेष सामग्री या विधिकी जरूरत नहीं; प्रेमपूर्वक दी हुई साधारण वस्तुको भी वे स्वीकार कर लेते हैं, खा लेते हैं।पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति।
- 9.27Offer every action — eating, sacrifice, giving, austerity — to God; better still, offer yourself, and every action is offered automatically.जो कुछ करो, खाओ, यज्ञ, दान, तप करो — सब भगवान्के अर्पण करो; खुद अर्पित हो जाओ तो सब क्रियाएँ स्वत: अर्पित हो जायँगी।यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत्।
- 9.30If even the vilest person worships God with exclusive devotion, he must be regarded a saint, because he has resolved rightly — in his very self.दुराचारी-से-दुराचारी भी अनन्यभावसे भगवान्का भजन करे तो उसे साधु ही मानना चाहिये; क्योंकि उसने स्वयंसे पक्का निश्चय कर लिया है।अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक्।
- 9.34Become God's devotee, fix the mind on Him, make every act His worship, bow to His every dispensation — so surrendered, you will reach Him.भगवान्का भक्त बनो, उनमें मन लगाओ, हर क्रियाको उनकी पूजा बनाओ और उनके हर विधानमें प्रसन्न रहो — इस प्रकार परायण होकर उन्हींको प्राप्त होओगे।मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु।
- 10.8God is the origin of everything and the power behind every activity; the wise who accept this worship Him alone with faith and love.सबकी उत्पत्ति और सबकी चेष्टाका मूल भगवान् ही हैं — ऐसा मानकर बुद्धिमान् भक्त श्रद्धा-प्रेमसे उन्हींका भजन करते हैं।अहं सर्वस्य प्रभवो मत्त: सर्वं प्रवर्तते।
- 10.10Devotees who stay ever united with God and worship Him with love are given, by God Himself, the evenness of mind by which they attain Him.नित्य-निरन्तर भगवान्में लगे रहकर प्रेमसे भजनेवाले भक्तोंको भगवान् स्वयं वह समता (बुद्धियोग) देते हैं, जिससे वे उन्हें प्राप्त हो जाते हैं।तेषां सततयुक्तानां भजतां प्रीतिपूर्वकम्।
- 10.41Wherever you see power, beauty, strength or any excellence, know it as springing from a fraction of God's splendour — not as belonging to that thing.जहाँ कहीं ऐश्वर्य, शोभा, बल या कोई विशेषता दीखे, उसे उस वस्तुकी नहीं, भगवान्के तेजके अंशसे उत्पन्न समझो।यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं
- 10.42Instead of counting glories, look at God Himself: the entire universe rests in one fraction of Him — and He sits before Arjuna as his charioteer.विभूतियाँ गिननेकी जगह स्वयं भगवान्की ओर देखो: अनन्त ब्रह्माण्ड उनके एक अंशमें है — और वे अर्जुनके सामने सारथि बने बैठे हैं।अथवा बहुनैतेन किं ज्ञातेन तवार्जुन।
- 11.8Human eyes see only nature's small products; to see His cosmic form, Arjuna needs eyes the Lord Himself grants.चर्मचक्षु केवल प्रकृतिके तुच्छ कार्यको देखते हैं; विराट्रूप देखनेके लिये भगवान् स्वयं दिव्यचक्षु देते हैं।न तु मां शक्यसे द्रष्टुमनेनैव स्वचक्षुषा।
- 11.33Put in your full strength, but do not take yourself as the cause; what is to happen is in the Lord's hands.अपनी पूरी शक्ति लगाओ, पर अपनेको कारण मत मानो; जो होनहार है, वह भगवान्के हाथमें है।तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व जित्वा शत्रून्भुङ्क्ष्व राज्यं समृद्धम्।
- 11.54Not Vedas, sacrifice, charity or austerity, but only undivided devotion lets one know God in truth, see Him and enter into Him.वेद, यज्ञ, दान, तपसे नहीं, केवल अनन्यभक्तिसे ही भगवान् तत्त्वसे जाने, देखे और प्राप्त किये जा सकते हैं।भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन।
- 11.55Five marks lead to God: acting for Him, holding Him supreme, belonging to Him, freedom from attachment, and no enmity toward any being.पाँच बातें भगवान्तक पहुँचाती हैं—उनके लिये कर्म, उनके परायण, उनका भक्त, आसक्तिरहित और किसीसे वैर नहीं।मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्त: सङ्गवर्जित:।
- 12.2Devotees who fix their mind on the Lord, stay ever joined to Him and worship with supreme faith are, in His view, the finest yogis.जो भक्त मुझमें मन लगाकर, नित्य-निरन्तर मुझमें लगे हुए, परम श्रद्धासे उपासना करते हैं, वे मेरे मतमें सर्वश्रेष्ठ योगी हैं।मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते।
- 12.5Those drawn to the formless while still identified with the body face greater hardship; body-identification is the main obstacle there.देहाभिमान रहते हुए निर्गुणकी उपासना करनेवालोंको अधिक कष्ट होता है; वहाँ देहाभिमान ही मुख्य बाधा है।क्लेशोऽधिकतरस्तेषामव्यक्तासक्तचेतसाम् ।
- 12.8Set the mind and intellect on God and you will know that you already dwell in Him — there is no doubt about it.मन-बुद्धि भगवान्में लगानेसे भगवान्में अपनी स्वत:सिद्ध स्थितिका अनुभव हो जाता है—इसमें संशय नहीं।मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिं निवेशय।
- 12.12Giving up desire for the fruits of all actions is not the lowest means; it brings supreme peace immediately.सब कर्मोंके फलकी इच्छाका त्याग निम्न साधन नहीं है; उससे तत्काल परमशान्ति मिलती है।श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते।
- 12.13The realized devotee bears no hatred, is friendly and kind to all, free of mineness and ego, and even in pleasure and pain.सिद्ध भक्त किसीसे द्वेष नहीं करता, सबका मित्र और दयालु, ममता-अहंकाररहित तथा सुख-दु:खमें सम होता है।अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्र: करुण एव च।
- 13.1The body is ‘this’, something seen and always changing; the one who knows it is its knower, not the body itself.शरीर ‘यह’ है—दीखनेवाला और बदलनेवाला; इसे जाननेवाला क्षेत्रज्ञ है, शरीर नहीं।इदं
- 13.2The knower in every body is one with Me; seeing the body as one with the world, and the knower with Me, is knowledge.सब शरीरोंमें क्षेत्रज्ञ मुझसे अभिन्न है; क्षेत्रकी संसारसे और क्षेत्रज्ञकी मुझसे एकता जानना ही ज्ञान है।क्षेत्रज्ञं चापि मां विद्धि सर्वक्षेत्रेषु भारत।
- 13.21Only the self identified with the body becomes the enjoyer of the gunas, and attachment to them causes birth in higher and lower wombs.प्रकृतिस्थ पुरुष ही गुणोंका भोक्ता बनता है और गुणोंका संग ही ऊँच-नीच योनियोंमें जन्मका कारण है।पुरुष: प्रकृतिस्थो हि भुङ्क्ते प्रकृतिजान्गुणान्।
- 13.27Among beings that are always perishing, one who sees the Supreme Lord present in all of them, equally and imperishably, alone sees rightly.नष्ट होते हुए सब प्राणियोंमें परमेश्वरको नाशरहित और समरूपसे स्थित देखनेवाला ही सही देखता है।समं सर्वेषु भूतेषु तिष्ठन्तं परमेश्वरम्।
- 13.29One who sees every action as done by prakriti alone, and himself as the non-doer, sees truly.सम्पूर्ण क्रियाओंको प्रकृतिसे होती देखने और अपनेको अकर्ता अनुभव करनेवाला ही यथार्थ देखता है।प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वश:।
- 14.5The three gunas born of prakriti bind the imperishable embodied self to the body, but only because it takes the body as ‘I’ and ‘mine’.प्रकृतिजन्य तीनों गुण अविनाशी देहीको देहमें बाँधते हैं—पर तभी, जब वह देहको ‘मैं’ और ‘मेरा’ मानता है।सत्त्वं रजस्तम इति गुणा: प्रकृतिसम्भवा:।
- 14.19When the discerning person sees no doer other than the gunas and knows himself to be beyond them, he attains My being.जब विवेकी गुणोंके सिवाय किसीको कर्ता नहीं देखता और अपनेको गुणोंसे पर जानता है, तब वह भगवद्भावको प्राप्त होता है।नान्यं गुणेभ्य: कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति।
- 14.22When clarity, activity or delusion arise, the one beyond the gunas does not resent them; when they subside, he does not long for them.प्रकाश, प्रवृत्ति और मोहके आनेपर गुणातीत उनसे द्वेष नहीं करता और चले जानेपर उनकी इच्छा नहीं करता।प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव।
- 14.26One who serves Me with unswerving devotion goes beyond the three gunas and becomes fit to realise Brahman.अव्यभिचारी भक्तियोगसे मेरा सेवन करनेवाला गुणोंका अतिक्रमण करके ब्रह्मप्राप्तिका पात्र हो जाता है।मां च योऽव्यभिचारेण भक्तियोगेन सेवते।
- 14.27Brahman, imperishable immortality, eternal dharma and absolute joy all rest in Me, and are not different from Me.ब्रह्म, अविनाशी अमृत, शाश्वत धर्म और ऐकान्तिक सुख—सबका आश्रय मैं हूँ; ये मुझसे भिन्न नहीं।ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहममृतस्याव्ययस्य च।
- 15.1The world is a peepal tree with its root above in God and its branches below; whoever truly knows this tree knows the Vedas.संसार ऊपर परमात्मारूप मूल और नीचे शाखाओंवाला अश्वत्थ है; इसे यथार्थ जाननेवाला ही वेदवित् है।ऊध्र्वमूलमध:शाखमश्वत्थं
- 15.3Looked at closely, the world has no beginning, end or real standing; its firm-looking roots are cut with the strong weapon of non-attachment.विचार करनेपर संसारका न आदि मिलता है, न अन्त, न स्थिति; इसके दृढ़ दीखनेवाले मूल दृढ़ असंगतासे कट जाते हैं।न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च सम्प्रतिष्ठा।
- 15.7The self that has become the jiva is My eternal part, yet it draws to itself the mind and senses, which belong to prakriti.जीव बना हुआ आत्मा मेरा ही सनातन अंश है; पर वह प्रकृतिमें स्थित मन और इन्द्रियोंको अपना मान लेता है।ममैवांशो जीवलोके जीवभूत: सनातन:।
- 15.15God is seated in every heart; memory, knowledge and the removal of doubt come from Him, and He alone is what the Vedas teach.भगवान् सबके हृदयमें स्थित हैं; स्मृति, ज्ञान और संशयका नाश उन्हींसे होता है और सब वेदोंसे जाननेयोग्य वे ही हैं।सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टा मत्त: स्मृतिज्र्ञानमपोहनं च।
- 15.19Free of delusion, one who knows Me as Purushottama knows everything, and worships Me in every way.मोहरहित होकर मुझे पुरुषोत्तम जाननेवाला सर्ववित् है और सब प्रकारसे मेरा ही भजन करता है।यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम्।
- 16.1Fearlessness, inner purity, steadiness in yoga for knowledge, charity, self-restraint, sacrifice, study, austerity and straightforwardness mark the divine nature.अभय, अन्त:करणकी शुद्धि, ज्ञानके लिये योगमें स्थिति, दान, दम, यज्ञ, स्वाध्याय, तप और सरलता दैवी सम्पत्तिके लक्षण हैं।अभयं
- 16.5The divine nature leads to liberation and the demonic to bondage. Arjuna, you are born with the divine; do not grieve.दैवी सम्पत्ति मुक्तिके लिये और आसुरी बन्धनके लिये है; अर्जुन, तुम दैवी सम्पत्तिको प्राप्त हो, शोक मत करो।दैवी सम्पद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता।
- 16.6There are only two kinds of beings here, divine and demonic; having described the divine at length, Krishna now turns to the demonic.इस लोकमें दो ही तरहके प्राणी हैं—दैवी और आसुरी; दैवीका विस्तारसे वर्णन करके भगवान् अब आसुरीका वर्णन करते हैं।द्वौ भूतसर्गौ लोकेऽस्मिन्दैव आसुर एव च।
- 16.21Desire, anger and greed are the three gates of hell that bring the self to ruin; therefore one should give up all three.काम, क्रोध और लोभ जीवात्माका पतन करनेवाले नरकके तीन दरवाजे हैं; इसलिये इन तीनोंका त्याग कर देना चाहिये।त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मन:।
- 16.24In deciding what should and should not be done, scripture is your authority; knowing what it prescribes, you should do your duty here.कर्तव्य-अकर्तव्यकी व्यवस्थामें शास्त्र ही प्रमाण है; उसे जानकर तुम्हें शास्त्रविहित कर्तव्य-कर्म करना चाहिये।तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ।
- 17.3Everyone’s faith matches their inner nature; a person is made of faith, and whatever one’s faith is, that is what one is.सबकी श्रद्धा अन्त:करणके अनुरूप होती है; मनुष्य श्रद्धामय है—जो जैसी श्रद्धावाला है, वही उसका स्वरूप है।सत्त्वानुरूपा सर्वस्य श्रद्धा भवति भारत।
- 17.15Speech that agitates no one and is true, pleasant and beneficial, together with study of scripture and repeating God’s name, is the austerity of speech.किसीको उद्विग्न न करनेवाला, सत्य, प्रिय और हितकारक भाषण तथा स्वाध्याय और नामजप आदि वाणीका तप है।अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत्।
- 17.20A gift given as a duty, at the right place and time, to a fit person from whom no return is expected, is sattvic.‘देना कर्तव्य है’—इस भावसे देश, काल, पात्र प्राप्त होनेपर अनुपकारीको दिया गया दान सात्त्विक है।दातव्यमिति
- 17.23Om, Tat and Sat are the three names of the Supreme; from Him, at the beginning, came the Vedas, the brahmanas and the sacrifices.ॐ, तत्, सत्—ये परमात्माके तीन नाम हैं; उसी परमात्मासे सृष्टिके आदिमें वेद, ब्राह्मण और यज्ञ रचे गये।ॐ तत्सदिति निर्देशो ब्रह्मणस्त्रिविध: स्मृत:।
- 17.28Offering, charity, austerity or any other act done without faith is called ‘asat’: it bears fruit neither here nor hereafter.अश्रद्धासे किया हवन, दान, तप और जो कुछ भी किया जाय, वह ‘असत्’ है; उसका फल न यहाँ होता है, न मरनेके बाद।अश्रद्धया हुतं दत्तं तपस्तप्तं कृतं च यत्।
- 18.46By worshipping, through one’s own work, Him from whom all beings arise and by whom all this is pervaded, a person attains perfection.जिस परमात्मासे सब प्राणी उत्पन्न होते हैं और जिससे यह सब व्याप्त है, उसका अपने कर्मसे पूजन करके मनुष्य सिद्धिको प्राप्त हो जाता है।यत: प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम्।
- 18.47One’s own dharma, even without merit, is better than another’s done well; doing the work set by one’s own nature, one incurs no sin.अच्छी तरह किये परधर्मसे गुणरहित स्वधर्म श्रेष्ठ है; स्वभावनियत कर्म करता हुआ मनुष्य पापको प्राप्त नहीं होता।श्रेयान्स्वधर्मो विगुण: परधर्मात्स्वनुष्ठितात्।
- 18.61The Lord dwells in every heart and, by His power, turns all beings riding the body-machine, according to their nature.ईश्वर सब प्राणियोंके हृदयमें रहता है और अपनी मायासे शरीररूपी यन्त्रपर आरूढ़ प्राणियोंको उनके स्वभावके अनुसार घुमाता है।ईश्वर: सर्वभूतानां हृद्देशेऽर्जुन तिष्ठति।
- 18.62Go to Him alone for refuge with your whole being; by His grace you will attain supreme peace and the eternal abode.सर्वभावसे उस ईश्वरकी ही शरणमें जा; उसकी कृपासे परम शान्ति और अविनाशी परमपदको प्राप्त हो जायगा।तमेव शरणं गच्छ सर्वभावेन भारत।
- 18.65Be My devotee, fix your mind on Me, worship Me, bow to Me; you will come to Me, I promise, for you are dear.मेरा भक्त, मुझमें मनवाला, मेरा पूजन करनेवाला हो और मुझे नमस्कार कर; तू मुझे ही प्राप्त होगा—यह सत्य प्रतिज्ञा है, क्योंकि तू मेरा प्रिय है।मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु।
- 18.66Giving up reliance on all dharmas, come to Me alone for refuge. I will free you from all sins; do not grieve.सम्पूर्ण धर्मोंका आश्रय छोड़कर केवल मेरी शरणमें आ जा; मैं तुझे सब पापोंसे मुक्त कर दूँगा, चिन्ता मत कर।सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।
- 18.73By Your grace, Achyuta, my delusion is destroyed and I have regained memory; free of doubt, I stand ready to do as You say.हे अच्युत! आपकी कृपासे मेरा मोह नष्ट हो गया और स्मृति प्राप्त हो गयी; मैं सन्देहरहित होकर आपकी आज्ञाका पालन करूँगा।नष्टो मोह: स्मृतिर्लब्धा त्वत्प्रसादान्मयाच्युत।