Chapter 16 · 24 verses
दैवासुरसम्पद्विभागयोग
Daivāsura-Sampad-Vibhāga Yoga · The Yoga of the Division between the Divine and the Demonic Endowments
The qualities that free us and the qualities that bind us.
मुक्त करनेवाले और बाँधनेवाले भावोंका विभाग।
What is happening here?यहाँ क्या हो रहा है?
Krishna had hinted at the divine and demonic natures in 7.15–16, 9.12–13 and chapters 14–15, but Arjuna’s other questions left no room to explain them. Now, with no question pending, He describes both in full. He first gives the marks of the divine endowment, then of the demonic, says the divine leads to liberation and the demonic to bondage, and reassures Arjuna that he is born with the divine. He then shows how the demonic nature grows in one who turns away from God: good action, feeling and thought are lost, endless desires and daydreams of wealth and power take over, and downfall follows. He names desire, anger and greed as the three gates of hell and ends by making scripture the authority for action.
भगवान्ने सातवें अध्यायके पंद्रहवें-सोलहवें, नवें अध्यायके बारहवें-तेरहवें श्लोकों तथा चौदहवें-पंद्रहवें अध्यायोंमें दैवी और आसुरी सम्पत्तिका संकेत किया था, पर अर्जुनके अन्य प्रश्नोंके कारण विस्तारसे कहनेका अवसर नहीं मिला। अब अर्जुनका कोई प्रश्न न रहनेसे भगवान् दोनों सम्पदाओंका विस्तारसे वर्णन करते हैं। पहले दैवी-सम्पत्ति, फिर संक्षेपमें आसुरी-सम्पत्ति और दोनोंका फल—दैवी मुक्तिके लिये, आसुरी बन्धनके लिये—बताकर अर्जुनको आश्वासन देते हैं। फिर भगवान्से विमुख मनुष्यमें आसुरी-सम्पत्ति किस क्रमसे आती है, उसके मनोरथ और दुर्गति बताकर काम, क्रोध, लोभको नरकके तीन दरवाजे कहते हैं और अन्तमें शास्त्रको प्रमाण बताते हैं।
Why it comes hereयह अध्याय यहाँ क्यों
Swamiji’s introduction: from chapter 7 onward the divine and demonic natures kept being mentioned only in brief, because Arjuna’s questions about the vision, the formless and the one beyond the gunas came first. After chapter 15, with no question left, Krishna finally gets the occasion to describe them at length.
अवतरणिकाके अनुसार सातवें अध्यायसे दैवी-आसुरी सम्पदाका संकेतमात्र होता रहा, क्योंकि अर्जुनके विश्वरूप, सगुण-निर्गुण और गुणातीत-विषयक प्रश्न बीचमें आ गये। पंद्रहवें अध्यायके बाद अर्जुनका कोई प्रश्न न रहनेसे भगवान्को इनका विस्तारसे वर्णन करनेका अवसर मिला।
Questions this chapter answersइस अध्यायके प्रश्न
- ?What are the marks of the divine and the demonic nature?दैवी और आसुरी सम्पत्तिके लक्षण क्या हैं?
- ?Where does each lead?दोनोंका फल क्या है?
- ?What is the root of the demonic nature, and how is one freed of it?आसुरी सम्पत्तिका मूल क्या है और उससे कैसे छूटें?
Central themeमुख्य विषय
The divine nature frees, the demonic binds
दैवी सम्पत्ति मुक्ति देती है, आसुरी बाँधती है
Related ideasसम्बन्धित विषय
Verses to begin withमुख्य श्लोक
The first marks of the divine nature
दैवी सम्पत्तिके प्रथम लक्षण
अभयं
Fearlessness, inner purity, steadiness in yoga for knowledge, charity, self-restraint, sacrifice, study, austerity and straightforwardness mark the divine nature.
अभय, अन्त:करणकी शुद्धि, ज्ञानके लिये योगमें स्थिति, दान, दम, यज्ञ, स्वाध्याय, तप और सरलता दैवी सम्पत्तिके लक्षण हैं।
16.5The divine frees and the demonic binds, and you are born to the divine
दैवी मुक्ति देती है, आसुरी बाँधती है—तुम दैवीको प्राप्त हो
दैवी सम्पद्विमोक्षाय निबन्धायासुरी मता।
The divine nature leads to liberation and the demonic to bondage. Arjuna, you are born with the divine; do not grieve.
दैवी सम्पत्ति मुक्तिके लिये और आसुरी बन्धनके लिये है; अर्जुन, तुम दैवी सम्पत्तिको प्राप्त हो, शोक मत करो।
16.6Two kinds of beings: facing God, or facing matter
दो तरहकी सृष्टि—चेतनके सम्मुख या जडके
द्वौ भूतसर्गौ लोकेऽस्मिन्दैव आसुर एव च।
There are only two kinds of beings here, divine and demonic; having described the divine at length, Krishna now turns to the demonic.
इस लोकमें दो ही तरहके प्राणी हैं—दैवी और आसुरी; दैवीका विस्तारसे वर्णन करके भगवान् अब आसुरीका वर्णन करते हैं।
16.21Desire, anger and greed: the three gates of hell
काम, क्रोध, लोभ—नरकके तीन द्वार
त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मन:।
Desire, anger and greed are the three gates of hell that bring the self to ruin; therefore one should give up all three.
काम, क्रोध और लोभ जीवात्माका पतन करनेवाले नरकके तीन दरवाजे हैं; इसलिये इन तीनोंका त्याग कर देना चाहिये।
16.24Let scripture be your authority on what to do
कर्तव्यमें शास्त्र ही प्रमाण
तस्माच्छास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ।
In deciding what should and should not be done, scripture is your authority; knowing what it prescribes, you should do your duty here.
कर्तव्य-अकर्तव्यकी व्यवस्थामें शास्त्र ही प्रमाण है; उसे जानकर तुम्हें शास्त्रविहित कर्तव्य-कर्म करना चाहिये।
The journeyअध्यायकी यात्रा
24 verses, in 6 movements — following how Swamiji links each verse to the one before.24 श्लोक, 6 प्रकरणोंमें — स्वामीजीके ‘सम्बन्ध’ के अनुसार।
- 1
- 16.1The first marks of the divine natureदैवी सम्पत्तिके प्रथम लक्षणअभयंभयका सर्वथा अभाव, अन्त:करणकी अत्यन्त शुद्धि, ज्ञानके लिये योगमें दृढ़ स्थिति, और सात्त्विक दान, इन्द्रियोंका दमन, यज्ञ, पालन करते हुए उसमें भगवान्की आज्ञाके विरुद्ध कोई स्वाध्याय, कर्तव्य-पालनके लिये कष्ट सहना और शरीर-मन-वाणीकी सरलता।
- 16.2अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्याग: शान्तिरपैशुनम्।अहिंसा, सत्यभाषण, क्रोध न करना, संसारकी कामनाका त्याग, अन्त:करणमें राग-द्वेषजनित हलचलका न होना, चुगली न करना, प्राणियोंपर दया करना, सांसारिक विषयोंमें न ललचाना, अन्त:करणकी कोमलता, अकर्तव्य करनेमें लज्जा, चपलताका अभाव।
- 16.3तेज: क्षमा धृति: शौचमद्रोहो नातिमानिता।तेज (प्रभाव), क्षमा, धैर्य, शरीरकी शुद्धि, वैरभावका न होना (और) मानको न चाहना, हे भरतवंशी अर्जुन! (ये सभी) दैवी सम्पदाको प्राप्त हुए मनुष्यके (लक्षण) हैं।
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
अवतरणिका · Swamiji’s introduction
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीNext chapter · 28 verses
श्रद्धात्रयविभागयोग
Three Kinds of Faith
तीन प्रकारकी श्रद्धा