Chapter 13 · Verse 29
Prakriti does all the acting; see yourself as the non-doerसब क्रियाएँ प्रकृतिकी, स्वयं अकर्ता
प्रकृत्यैव च कर्माणि क्रियमाणानि सर्वश:।
य: पश्यति तथात्मानमकर्तारं स पश्यति॥ २९॥
prakṛtyaiva ca karmāṇi kriyamāṇāni sarvaśaḥ।
yaḥ paśyati tathātmānamakartāraṃ sa paśyati॥ 29॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीजो सम्पूर्ण क्रियाओंको सब प्रकारसे प्रकृतिके द्वारा ही की जाती हुई देखता है और अपने-आपको अकर्ता देखता (अनुभव करता) है, वही (यथार्थ देखता है)।
English
Sadhaka-SanjivaniHe who seesthat all actions are performed onlyby nature (prakrtl), and that the self (atIna) is not the doer, he verily sees reality.
The ideaमूल बात
Summary based on Sadhak Sanjivaniसाधक-संजीवनीपर आधारित सारOne who sees every action as done by prakriti alone, and himself as the non-doer, sees truly.
सम्पूर्ण क्रियाओंको प्रकृतिसे होती देखने और अपनेको अकर्ता अनुभव करनेवाला ही यथार्थ देखता है।
What is Krishna saying?भगवान् क्या कह रहे हैं?
The conscious reality is naturally changeless, even and at peace, while its power, prakriti, is naturally always active; even in dissolution a subtle activity continues. Eating, walking, sleeping, thinking, even entering samadhi all happen through prakriti, not through the self, in which no action ever takes place. When the self links itself to this active prakriti, the body’s natural actions seem to be its own. Seeing clearly that they are not gives the experience of non-doership. Whether the Gita says prakriti, the gunas or the senses do the acting, it is the same point.
चेतन तत्त्व स्वाभाविक निर्विकार, सम और शान्त है; उसकी शक्ति प्रकृति स्वाभाविक क्रियाशील है—प्रलयमें भी उसकी सूक्ष्म क्रिया मिटती नहीं। खाना-पीना, चलना-फिरना, सोना-जागना, चिन्तन, समाधिस्थ होना—सब क्रियाएँ प्रकृतिके द्वारा होती हैं, स्वयंमें कोई क्रिया होती ही नहीं। प्रकृतिसे सम्बन्ध जोड़नेपर शरीरकी स्वाभाविक क्रियाएँ अपनेमें प्रतीत होने लगती हैं। ऐसा देखनेसे अकर्तापनका अनुभव होता है। प्रकृति, गुण और इन्द्रियोंद्वारा क्रियाओंका होना—तीनों एक ही बात है।
Step by stepक्रमसे
- 1
Swamiji: there are two ways out of the union of field and knower. Verses 27–28 recognise the relation with God; verses 29–30 break the assumed relation with prakriti.
संयोगसे छूटनेके दो उपाय—परमात्मासे स्वत:सिद्ध सम्बन्धको पहचानना (२७-२८) और प्रकृतिसे माने हुए सम्बन्धको तोड़ना (२९-३०)।
- 2
Prakriti is never inactive even slightly, and the self never acts even slightly.
प्रकृति कभी किंचिन्मात्र भी अक्रिय नहीं और पुरुषमें कभी किंचिन्मात्र भी क्रिया नहीं।
Think about itविचार कीजिये
Examples Swamiji gives in the commentaryव्याख्यामें स्वामीजीके दृष्टान्तThe sun’s unbroken motion
सूर्यका निरन्तर क्रम
From sunrise light grows till noon and fades till sunset; darkness grows till midnight and fades till dawn. Light and dark never stop changing. Prakriti is the same: through creation and dissolution alike, its activity goes on without a break.
सूर्योदयसे मध्याह्नतक प्रकाश बढ़ता, फिर घटता है; आधी राततक अँधेरा बढ़ता, फिर घटता है—क्रिया कभी रुकती नहीं; ऐसे ही सर्ग-प्रलयमें भी प्रकृतिकी क्रिया चलती रहती है।
सूर्यका उदय होता है, फिर वह मध्यमें आ जाता है और फिर वह अस्त हो जाता है, तो इससे मालूम होता है कि प्रात: सूर्योदय होनेपर प्रकाश मध्याह्नतक बढ़ता जाता है और मध्याह्नसे सूर्यास्ततक प्रकाश घटता जाता है।What could this look like today?आज यह कैसा दिखेगा?
Modern analogy · not from the sourceआधुनिक उदाहरण · मूल ग्रन्थसे नहींstress
Your heart races before an interview, your thoughts spin at 2 a.m. These are movements of prakriti, like weather. The verse invites you to watch them happen instead of saying ‘I am doing this’ or ‘I am this’.
इंटरव्यूसे पहले धड़कन तेज होना, रातको विचारोंका चलना—ये प्रकृतिकी क्रियाएँ हैं। इन्हें ‘मैं कर रहा हूँ’ न मानकर होती हुई देखें।
Why it mattersयह क्यों महत्त्वपूर्ण है
Doership is the knot that makes action bind. Seeing every action as prakriti’s work loosens that knot at its root.
कर्तापन ही कर्मोंको बाँधनेवाला बनाता है; क्रियामात्रको प्रकृतिकी देखनेसे यह गाँठ मूलसे खुलती है।
Key Sanskrit wordsमुख्य शब्द
- कर्माणि
- all actionsसम्पूर्ण क्रियाओंको
- प्रकृत्या एव
- by prakriti aloneप्रकृतिके द्वारा ही
- क्रियमाणानि
- being doneकी जाती हुई
- आत्मानम्
- oneselfअपने-आपको
- अकर्तारम्
- as the non-doerअकर्ता
Ready for the full explanation? Swamiji explains each phrase of the verse in detail.पूरी व्याख्या पढ़ें — स्वामीजी श्लोकके प्रत्येक पदका विस्तारसे अर्थ बताते हैं।
Related ideasसम्बन्धित विषय
Verse 13.29
Verses Swamiji connects to this oneजुड़े हुए श्लोक
Nature acts — the deluded ego says "I am the doer"
कर्म प्रकृतिके गुणोंसे होते हैं, अहंकारी ‘मैं कर्ता हूँ’ मान लेता है
प्रकृते: क्रियमाणानि गुणै: कर्माणि सर्वश:।
All actions are done by the gunas of prakriti; one whose mind is deluded by ego assumes, 'I am the doer.'
सम्पूर्ण कर्म प्रकृतिके गुणोंद्वारा किये जाते हैं; अहंकारसे मोहित अन्त:करणवाला मनुष्य ‘मैं कर्ता हूँ’—ऐसा मान लेता है।
3.28तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयो:।
परन्तु हे महाबाहो! गुण-विभाग और कर्म-विभागको तत्त्वसे जाननेवाला महापुरुष ‘सम्पूर्ण गुण (ही) गुणोंमें बरत रहे हैं’— ऐसा मानकर (उनमें) आसक्त नहीं होता।
14.19No doer but the gunas, and oneself beyond them
गुणोंके सिवाय कोई कर्ता नहीं, स्वयं गुणोंसे पर
नान्यं गुणेभ्य: कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति।
When the discerning person sees no doer other than the gunas and knows himself to be beyond them, he attains My being.
जब विवेकी गुणोंके सिवाय किसीको कर्ता नहीं देखता और अपनेको गुणोंसे पर जानता है, तब वह भगवद्भावको प्राप्त होता है।
5.8नैव किञ्चित्करोमीति युक्तो मन्येत तत्त्ववित्।
तत्त्वको जाननेवाला सांख्ययोगी देखता हुआ, सुनता हुआ, छूता हुआ, सूँघता हुआ, खाता हुआ, चलता हुआ ग्रहण करता हुआ, बोलता हुआ, (मल-मूत्रका) त्याग करता हुआ, सोता हुआ, श्वास लेता हुआ (तथा) आँख खोलता हुआ (और) मूँदता हुआ भी ‘सम्पूर्ण इन्द्रियाँ इन्द्रियोंके विषयोंमें बरत रही हैं’— ऐसा समझकर ‘(मैं स्वयं)कुछ भी नहीं करता हूँ’— ऐसा माने।
5.13सर्वकर्माणि मनसा सन्न्यस्यास्ते सुखं वशी।
जिसकी इन्द्रियाँ और मन वशमें हैं, (ऐसा) देहधारी पुरुष नौ द्वारोंवाले (शरीररूपी) पुरमें सम्पूर्ण कर्मोंका (विवेकपूर्वक) मनसे त्याग करके नि:सन्देह न करता हुआ (और) न करवाता हुआ सुखपूर्वक (अपने स्वरूपमें) स्थित रहता है।
13.31अनादित्वान्निर्गुणत्वात्परमात्मायमव्यय: ।
हे कुन्तीनन्दन! यह (पुरुष स्वयं) अनादि होनेसे (और) गुणोंसे रहित होनेसे अविनाशी परमात्मस्वरूप ही है। यह शरीरमें रहता हुआ भी न करता है (और) न लिप्त होता है।
Verse 29 of 34 in chapter 13