Chapter 14 · 27 verses
गुणत्रयविभागयोग
Guṇatraya-Vibhāga Yoga · The Yoga of the Division of the Three Gunas
How sattva, rajas and tamas bind us, and how one goes beyond them.
सत्त्व, रज और तम कैसे बाँधते हैं और उनसे अतीत कैसे हुआ जाय।
What is happening here?यहाँ क्या हो रहा है?
Chapter 13 ended by saying that one who sees the field and its knower as distinct attains the Supreme. Now come the questions: what is that knowledge, how great is it, and what is the easy way to it? Bondage comes from prakriti and from its products, the gunas; chapter 13 freed us from the first, and chapter 14 addresses the second. Krishna praises this knowledge, shows prakriti as the mother and Himself as the father of all bodies, and explains how each guna binds, how it overpowers the others, its signs, and where it leads at death. Arjuna then asks the marks, conduct and means of one who is beyond the gunas, and Krishna gives unswerving devotion as the means.
तेरहवें अध्यायके अन्तमें कहा गया कि क्षेत्र-क्षेत्रज्ञके भेदको देखनेवाला परमात्माको प्राप्त हो जाता है। अब प्रश्न होता है कि वह ज्ञान क्या है, उसकी महिमा क्या है और उसकी प्राप्तिका सरल उपाय क्या है? बन्धन दोसे होता है—प्रकृतिसे और प्रकृतिके कार्य गुणोंसे। प्रकृतिके बन्धनसे छूटनेके लिये तेरहवाँ अध्याय कहा गया, अब गुणोंके बन्धनसे छूटनेके लिये चौदहवाँ अध्याय आरम्भ होता है। भगवान् ज्ञानकी महिमा, प्रकृतिको माता और अपनेको पिता बताकर तीनों गुणोंका बाँधना, बढ़ना, उनके लक्षण और गतियाँ बताते हैं। फिर अर्जुनके पूछनेपर गुणातीतके लक्षण, आचरण और अव्यभिचारिणी भक्तिको गुणातीत होनेका उपाय बताते हैं।
Why it comes hereयह अध्याय यहाँ क्यों
Swamiji’s introduction: bondage has two sources, prakriti and its products the gunas. Chapter 13 dealt with release from prakriti; chapter 14 now deals with release from the gunas, starting with the glory of this knowledge.
अवतरणिकाके अनुसार बन्धन प्रकृति और उसके कार्य गुणोंसे होता है। प्रकृतिके बन्धनसे छूटनेके लिये तेरहवें अध्यायका विषय कहा गया; अब गुणोंके बन्धनसे छूटनेके लिये भगवान् चौदहवाँ अध्याय आरम्भ करते हुए पहले ज्ञानकी महिमा बताते हैं।
Questions this chapter answersइस अध्यायके प्रश्न
- ?By what marks is one who has gone beyond the three gunas known?तीनों गुणोंसे अतीत मनुष्य किन लक्षणोंसे युक्त होता है?
- ?How does such a person conduct himself?उसके आचरण कैसे होते हैं?
- ?How can one go beyond these three gunas?इन तीनों गुणोंका अतिक्रमण कैसे किया जा सकता है?
Central themeमुख्य विषय
Freedom from the three gunas
तीनों गुणोंसे अतीत होना
Related ideasसम्बन्धित विषय
Verses to begin withमुख्य श्लोक
Sattva, rajas and tamas bind the imperishable self to the body
तीनों गुण अविनाशी देहीको देहमें बाँधते हैं
सत्त्वं रजस्तम इति गुणा: प्रकृतिसम्भवा:।
The three gunas born of prakriti bind the imperishable embodied self to the body, but only because it takes the body as ‘I’ and ‘mine’.
प्रकृतिजन्य तीनों गुण अविनाशी देहीको देहमें बाँधते हैं—पर तभी, जब वह देहको ‘मैं’ और ‘मेरा’ मानता है।
14.19No doer but the gunas, and oneself beyond them
गुणोंके सिवाय कोई कर्ता नहीं, स्वयं गुणोंसे पर
नान्यं गुणेभ्य: कर्तारं यदा द्रष्टानुपश्यति।
When the discerning person sees no doer other than the gunas and knows himself to be beyond them, he attains My being.
जब विवेकी गुणोंके सिवाय किसीको कर्ता नहीं देखता और अपनेको गुणोंसे पर जानता है, तब वह भगवद्भावको प्राप्त होता है।
14.22The one beyond the gunas neither resents nor craves their moods
गुणातीत वृत्तियोंसे न द्वेष करता, न इच्छा
प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव।
When clarity, activity or delusion arise, the one beyond the gunas does not resent them; when they subside, he does not long for them.
प्रकाश, प्रवृत्ति और मोहके आनेपर गुणातीत उनसे द्वेष नहीं करता और चले जानेपर उनकी इच्छा नहीं करता।
14.26Unswerving devotion carries one beyond the gunas
अव्यभिचारी भक्तिसे गुणातीतता
मां च योऽव्यभिचारेण भक्तियोगेन सेवते।
One who serves Me with unswerving devotion goes beyond the three gunas and becomes fit to realise Brahman.
अव्यभिचारी भक्तियोगसे मेरा सेवन करनेवाला गुणोंका अतिक्रमण करके ब्रह्मप्राप्तिका पात्र हो जाता है।
14.27I am the ground of Brahman, of immortality, of eternal dharma and of absolute joy
ब्रह्म, अमृत, शाश्वत धर्म और ऐकान्तिक सुखकी प्रतिष्ठा मैं हूँ
ब्रह्मणो हि प्रतिष्ठाहममृतस्याव्ययस्य च।
Brahman, imperishable immortality, eternal dharma and absolute joy all rest in Me, and are not different from Me.
ब्रह्म, अविनाशी अमृत, शाश्वत धर्म और ऐकान्तिक सुख—सबका आश्रय मैं हूँ; ये मुझसे भिन्न नहीं।
The journeyअध्यायकी यात्रा
27 verses, in 7 movements — following how Swamiji links each verse to the one before.27 श्लोक, 7 प्रकरणोंमें — स्वामीजीके ‘सम्बन्ध’ के अनुसार।
- 1
- 14.1परं भूय: प्रवक्ष्यामि ज्ञानानां ज्ञानमुत्तमम्।सम्पूर्ण ज्ञानोंमें उत्तम (और) श्रेष्ठ ज्ञानको (मैं) फिर कहूँगा, जिसको जानकर सब-के-सब मुनिलोग इस संसारसे (मुक्त होकर) परम सिद्धिको प्राप्त हो गये हैं।
- 14.2इदं ज्ञानमुपाश्रित्य मम साधम्र्यमागता:।इस ज्ञानका आश्रय लेकर (जो मनुष्य) मेरी सधर्मताको प्राप्त हो गये हैं, (वे) महासर्गमें भी पैदा नहीं होते और महाप्रलयमें भी व्यथित नहीं होते।
- 14.3मम योनिर्महद्ब्रह्म तस्मिन्गर्भं दधाम्यहम्।हे भरतवंशोद्भव अर्जुन! मेरी मूल प्रकृति तो उत्पत्ति-स्थान है (और) मैं उसमें जीवरूप गर्भका स्थापन करता हूँ। उससे सम्पूर्ण प्राणियोंकी उत्पत्ति होती है।
- 14.4सर्वयोनिषु कौन्तेय मूर्तय: सम्भवन्ति या:।हे कुन्तीनन्दन! सम्पूर्ण योनियोंमें (प्राणियोंके) जितने शरीर पैदा होते हैं, उन सबकी मूल प्रकृति तो माता है (और) मैं बीज-स्थापन करनेवाला पिता हूँ।
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
अवतरणिका · Swamiji’s introduction
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीNext chapter · 20 verses
पुरुषोत्तमयोग
The Tree and its Root
संसार-वृक्ष और उसका मूल