Chapter 8 · 28 verses
अक्षरब्रह्मयोग
Akṣara-Brahma Yoga · The Yoga of the Imperishable Brahman
What one remembers at the last moment decides where one goes — so remember Bhagavan at all times, and do your duty.
अन्तकालमें जिसका स्मरण होता है, वैसी ही गति होती है—इसलिये सब समय भगवान्का स्मरण करते हुए कर्तव्य करो।
What is happening here?यहाँ क्या हो रहा है?
At the close of Chapter 7 Bhagavan used six terms — Brahma, adhyātma, karma, adhibhūta, adhidaiva, adhiyajña — and spoke of being known at the time of death. To understand them, Arjuna asks seven questions. Bhagavan answers the first six briefly and the seventh, about the time of death, at length: whatever one remembers while leaving the body, one attains. So he tells Arjuna to remember him at all times and fight. He describes the ways of remembering him in the saguṇa-nirākāra, nirguṇa-nirākāra and saguṇa-sākāra forms, the endless cycle of Brahmā's day and night, and the two paths — bright and dark — by which the departed go and do or do not return.
सातवें अध्यायके अन्तमें भगवान्ने ब्रह्म, अध्यात्म, कर्म, अधिभूत, अधिदैव और अधियज्ञ—इन छ: शब्दोंका प्रयोग किया और अन्तकालमें अपनेको जाननेकी बात कही। इन्हें समझनेके लिये अर्जुन सात प्रश्न करते हैं। भगवान् छ: प्रश्नोंका उत्तर संक्षेपसे और अन्तकालविषयक सातवें प्रश्नका उत्तर विस्तारसे देते हैं—अन्तकालमें जिस भावका स्मरण करते हुए मनुष्य शरीर छोड़ता है, उसीको प्राप्त होता है। इसलिये वे अर्जुनसे कहते हैं कि सब समय मेरा स्मरण कर और युद्ध भी कर। आगे सगुण-निराकार, निर्गुण-निराकार और सगुण-साकारके चिन्तनकी विधि, ब्रह्माके दिन-रातका चक्र तथा शुक्ल और कृष्ण—दोनों मार्गोंका वर्णन है।
Why it comes hereयह अध्याय यहाँ क्यों
Chapter 7 ended with six technical terms and the promise that those who know Bhagavan's complete form know him even at the time of death. Arjuna wants these terms made clear, so this chapter opens with his questions — a detour, as Swamiji notes, from the flow of jñāna-vijñāna that Chapter 9 later resumes.
सातवें अध्यायका अन्त छ: शब्दों और अन्तकालमें भगवान्को जाननेकी बातसे हुआ। इन्हें स्पष्ट समझनेके लिये अर्जुन प्रश्न करते हैं, इसलिये यह अध्याय उन्हीं प्रश्नोंसे आरम्भ होता है। स्वामीजीके अनुसार इससे विज्ञानसहित ज्ञानका प्रवाह बीचमें बदल गया, जिसे भगवान् नवें अध्यायमें फिर आरम्भ करते हैं।
Questions this chapter answersइस अध्यायके प्रश्न
- ?What is Brahma? What is adhyātma? What is karma? What is adhibhūta and adhidaiva? Who is adhiyajña, and how is he in this body?ब्रह्म क्या है? अध्यात्म क्या है? कर्म क्या है? अधिभूत और अधिदैव किसे कहते हैं? अधियज्ञ कौन है और वह इस देहमें कैसे है?
- ?How are you known at the time of death by one whose mind is self-controlled?वशीभूत अन्त:करणवाले मनुष्यके द्वारा अन्तकालमें आप कैसे जाननेमें आते हैं?
- ?Why do even those who reach Brahmā's world come back?ब्रह्मलोकतक जानेवाले भी लौटकर क्यों आते हैं?
- ?By which path does one not return, and by which does one return?किस मार्गसे जानेवाले लौटकर नहीं आते और किससे लौट आते हैं?
Central themeमुख्य विषय
Constant remembrance decides the final destination
निरन्तर स्मरणसे अन्तिम गति
Related ideasसम्बन्धित विषय
Verses to begin withमुख्य श्लोक
Remember Me at the end, and you come to Me
अन्तकालमें मेरा स्मरण करनेवाला मुझे ही प्राप्त होता है
अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्।
Whoever leaves the body remembering God, even at the very end, attains Him — there is no doubt.
जो अन्तकालमें भी भगवान्का स्मरण करते हुए शरीर छोड़ता है, वह भगवान्को ही प्राप्त होता है—इसमें सन्देह नहीं।
8.6What you remember at the end, you become
अन्तमें जिसका स्मरण, उसीकी प्राप्ति
यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम्।
Whatever one remembers while leaving the body, one goes to that — so the price of a dog's birth can buy God.
अन्तकालमें जिस भावका स्मरण करते हुए शरीर छूटता है, उसीकी प्राप्ति होती है—जितने मूल्यमें कुत्तेकी योनि, उतनेमें भगवान्।
8.7Remember Me at all times — and fight
सब समयमें मेरा स्मरण कर और युद्ध भी कर
तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च।
Remember God at every moment while doing your duty; with mind and intellect offered to Him, you will surely reach Him.
सब समय भगवान्का स्मरण करते हुए कर्तव्य करो; मन-बुद्धि उनके अर्पित करनेवाला नि:सन्देह उन्हें प्राप्त होता है।
8.14To the one who always remembers Me, I am easy to reach
नित्य स्मरण करनेवालेके लिये मैं सुलभ हूँ
अनन्यचेता: सततं यो मां स्मरति नित्यश:।
For one whose mind goes nowhere else and who is always joined to God, God is easily attained.
जिसका चित्त अन्य कहीं नहीं जाता और जो नित्य भगवान्में लगा है, उसके लिये भगवान् सुलभ हैं।
The journeyअध्यायकी यात्रा
28 verses, in 8 movements — following how Swamiji links each verse to the one before.28 श्लोक, 8 प्रकरणोंमें — स्वामीजीके ‘सम्बन्ध’ के अनुसार।
- 1
- 8.1किं तद्ब्रह्म किमध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम।हे पुरुषोत्तम! वह ब्रह्म क्या है? अध्यात्म क्या है? कर्म क्या है? अधिभूत किसको कहा गया है? और अधिदैव किसको कहा जाता है? यहाँ अधियज्ञ कौन है? और (वह) इस देहमें कैसे है? हे मधुसूदन! वशीभूत अन्त:-करणवाले मनुष्यके द्वारा अन्तकालमें (आप) कैसे जाननेमें आते हैं?
- 8.2अधियज्ञ: कथं कोऽत्र देहेऽस्मिन्मधुसूदन।हे पुरुषोत्तम! वह ब्रह्म क्या है? अध्यात्म क्या है? कर्म क्या है? अधिभूत किसको कहा गया है? और अधिदैव किसको कहा जाता है? यहाँ अधियज्ञ कौन है? और (वह) इस देहमें कैसे है? हे मधुसूदन! वशीभूत अन्त:-करणवाले मनुष्यके द्वारा अन्तकालमें (आप) कैसे जाननेमें आते हैं?
- 8.3अक्षरं ब्रह्म परमं स्वभावोऽध्यात्ममुच्यते।परम अक्षर ब्रह्म है (और) परा प्रकृति-(जीव-) को अध्यात्म कहते हैं। प्राणियोंकी सत्ता-को प्रकट करनेवाला त्याग कर्म कहा जाता है।
- 8.4अधिभूतं क्षरो भाव: पुरुषश्चाधिदैवतम्।हे देहधारियोंमें श्रेष्ठ अर्जुन! क्षर भाव अर्थात् नाशवान् पदार्थ अधिभूत हैं, पुरुष अर्थात् हिरण्यगर्भ ब्रह्मा अधिदैव हैं और इस देहमें (अन्तर्यामीरूपसे) मैं ही अधियज्ञ हूँ।
- 2
- 3
- 4
- 5
- 6
- 7
- 8
अवतरणिका · Swamiji’s introduction
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीNext chapter · 34 verses
राजविद्याराजगुह्ययोग
The Royal Secret
राजविद्या, राजगुह्य