Chapter 8 · Verse 4
Bhagavad Gita 8.4
अधिभूतं क्षरो भाव: पुरुषश्चाधिदैवतम्।
अधियज्ञोऽहमेवात्र
देहे
देहभृतां
वर॥ ४॥
adhibhūtaṃ kṣaro bhāvaḥ puruṣaścādhidaivatam।
adhiyajño'hamevātra
dehe
dehabhṛtāṃ
vara॥ 4॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीहे देहधारियोंमें श्रेष्ठ अर्जुन! क्षर भाव अर्थात् नाशवान् पदार्थ अधिभूत हैं, पुरुष अर्थात् हिरण्यगर्भ ब्रह्मा अधिदैव हैं और इस देहमें (अन्तर्यामीरूपसे) मैं ही अधियज्ञ हूँ।
English
Sadhaka-Sanjivanivara o best of the embodied, all perishable objects are Adhibhuta, Brahma is Adhidaiva and I, dwelling as the Lord ofYajnas (witness) in this body, am Adhiyajna.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- देहभृताम्, वर
- हे देहधारियोंमें श्रेष्ठ अर्जुन!
- क्षर:
- क्षर
- भाव:
- भाव अर्थात् नाशवान् पदार्थ
- अधिभूतम्
- अधिभूत हैं,
- पुरुष:
- पुरुष अर्थात् हिरण्यगर्भ ब्रह्मा
- अधिदैवतम्
- अधिदैव हैं
- च
- और
- अत्र
- इस
- देहे
- देहमें (अन्तर्यामीरूपसे)
- अहम्
- मैं
- एव
- ही
- अधियज्ञ:
- अधियज्ञ हूँ।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘अधिभूतं क्षरो भाव:’—पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश—इन पंचमहाभूतोंसे बनी प्रतिक्षण परिवर्तनशील और नाशवान् सृष्टिको अधिभूत कहते हैं।
‘पुरुषश्चाधिदैवतम्’—यहाँ ‘अधिदैवत’ (अधिदैव) पद आदिपुरुष हिरण्यगर्भ ब्रह्माका वाचक है। महासर्गके आदिमें भगवान्के संकल्पसे सबसे पहले ब्रह्माजी ही प्रकट होते हैं और फिर वे ही सर्गके आदिमें सब सृष्टिकी रचना करते हैं।
Verse 4 of 28 in chapter 8