Chapter 2 · Verse 17
That which pervades all cannot be destroyedजो सबमें व्याप्त है, उसका विनाश नहीं
अविनाशि तु तद्विद्धि येन सर्वमिदं ततम्।
विनाशमव्ययस्यास्य न कश्चित्कर्तुमर्हति॥ १७॥
avināśi tu tadviddhi yena sarvamidaṃ tatam।
vināśamavyayasyāsya na kaścitkartumarhati॥ 17॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीअविनाशी तो उसको जान, जिससे यह सम्पूर्ण (संसार) व्याप्त है। इस अविनाशीका विनाश कोई भी नहीं कर सकता।
English
Sadhaka-SanjivaniKnow that to be imperishable, by which all this world is pervaded; for none can bring about the destruction, of the indestructible.
The ideaमूल बात
Summary based on Sadhak Sanjivaniसाधक-संजीवनीपर आधारित सारKnow that to be imperishable by which all this is pervaded; no one can destroy the indestructible.
जिससे यह सम्पूर्ण संसार व्याप्त है, उसे अविनाशी जान; इस अविनाशीका विनाश कोई नहीं कर सकता।
What is Krishna saying?भगवान् क्या कह रहे हैं?
Krishna now describes the real (sat). He calls it 'that' — not because it is far away, but because it is not an object of the senses or mind. This whole visible world is pervaded by that one reality, the way gold pervades ornaments. Whether Arjuna fights or not makes no difference: the imperishable will remain, and the perishable, already heading towards its end, will perish. Swamiji notes the same words 'by which all this is pervaded' are used here for the individual Self and elsewhere for God — showing the Self shares God's nature and is, like Him, untouched by body and world.
अब सत्का वर्णन करते हैं। ‘तत्’ से परोक्ष कहनेका भाव यह नहीं कि वह दूर है, प्रत्युत वह इन्द्रियों-अन्त:करणका विषय नहीं है। जैसे गहनोंमें सोना, वैसे ही संसारमें वह सत्-तत्त्व व्याप्त है। तुम्हारे युद्ध करने या न करनेसे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा—अविनाशी रहेगा और विनाशीका नाश होगा ही। ‘येन सर्वमिदं ततम्’ पद यहाँ जीवात्माके लिये और आठवें-अठारहवें अध्यायमें परमात्माके लिये आये हैं—जीवात्माका परमात्माके साथ साधर्म्य है, वह भी शरीर-संसारसे असंग है।
Step by stepक्रमसे
- 1
What truly 'is' is the all-pervading reality; the world we see before us 'is not'.
जो परिपूर्ण है, वही ‘है’; सामने दीखनेवाला संसार ‘नहीं’ है।
- 2
The Self is not located in any one body or stuck to it; not realising this detachment is why birth and death continue.
जीवात्माकी स्थिति किसी एक शरीरमें नहीं; इस असंगताका अनुभव न होनेसे ही जन्म-मरण हो रहा है।
Think about itविचार कीजिये
Examples Swamiji gives in the commentaryव्याख्यामें स्वामीजीके दृष्टान्तGold in ornaments, clay in pots, water in ice
गहनोंमें सोना, बर्तनोंमें मिट्टी, बर्फमें जल
Iron fills every weapon made of iron, clay every pot, water every piece of ice. In the same way the one real principle fills the whole world, and that alone is worth knowing.
जैसे लोहेके शस्त्रोंमें लोहा, मिट्टीके बर्तनोंमें मिट्टी और बर्फमें जल ही व्याप्त है, ऐसे ही संसारमें सत्-तत्त्व ही व्याप्त है।
लोहेसे बने हुए अस्त्र-शस्त्रोंमें लोहा, मिट्टीसे बने हुए बर्तनोंमें मिट्टी और जलसे बनी हुई बर्फमें जल ही व्याप्त (परिपूर्ण) है, ऐसे ही संसारमें वह सत्-तत्त्व ही व्याप्त है।The 'is' in everything
सबमें एक ‘है’
We say 'this is a man, this is an animal, this is a tree, this is a house'. Man, animal, tree and house come and go, but the 'is' in each stays the same. Likewise in 'I am a man', 'I am a god', the bodies differ but the 'am' is one.
‘यह मनुष्य है, यह पशु है, यह वृक्ष है’—मनुष्य, पशु, वृक्ष बदलते हैं, पर ‘है’ एक ही रहता है। ऐसे ही शरीर अलग-अलग हैं, पर ‘हूँ’ एक है।
व्यवहारमें हम कहते हैं कि ‘यह मनुष्य है, यह पशु है, यह वृक्ष है, यह मकान है’ आदि, तो इसमें ‘मनुष्य, पशु, वृक्ष, मकान’ आदि तो पहले भी नहीं थे, पीछे भी नहीं रहेंगे तथा वर्तमानमें भी प्रतिक्षण अभावमें जा रहे हैं। परन्तु इनमें ‘है’ रूपसे जो सत्ता है, वह सदा ज्यों-की-त्यों है।Why it mattersयह क्यों महत्त्वपूर्ण है
Nothing anyone does can harm what we really are; and nothing anyone does can save what is bound to pass.
जो हम वास्तवमें हैं, उसका कोई नाश नहीं कर सकता; और जो नाशवान् है, उसे कोई बचा नहीं सकता।
Key Sanskrit wordsमुख्य शब्द
- अविनाशि
- imperishableअविनाशी
- येन सर्वम् इदम् ततम्
- by which all this is pervadedजिससे यह सम्पूर्ण संसार व्याप्त है
- अव्ययस्य
- of the indestructibleअविनाशीका
Ready for the full explanation? Swamiji explains each phrase of the verse in detail.पूरी व्याख्या पढ़ें — स्वामीजी श्लोकके प्रत्येक पदका विस्तारसे अर्थ बताते हैं।
Related ideasसम्बन्धित विषय
Verse 2.17
Verses Swamiji connects to this oneजुड़े हुए श्लोक
The unreal has no being; the real never ceases
असत्की सत्ता नहीं, सत्का अभाव नहीं
नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सत:।
The unreal has no existence and the real never ceases to be; the seers of truth have seen the essence of both.
असत्का भाव विद्यमान नहीं और सत्का अभाव विद्यमान नहीं; तत्त्वदर्शी महापुरुषोंने दोनोंका तत्त्व अनुभव किया है।
8.22पुरुष: स पर: पार्थ भक्त्या लभ्यस्त्वनन्यया।
हे पृथानन्दन अर्जुन! सम्पूर्ण प्राणी जिसके अन्तर्गत हैं (और) जिससे यह सम्पूर्ण संसार व्याप्त है, वह परम पुरुष परमात्मा तो अनन्य भक्तिसे प्राप्त होनेयोग्य है।
9.4मया
यह सब संसार मेरे निराकार स्वरूपसे व्याप्त है। सम्पूर्ण प्राणी मुझमें स्थित हैं; परन्तु मैं उनमें स्थित नहीं हूँ तथा (वे) प्राणी (भी) मुझमें स्थित नहीं हैं— मेरे (इस) ईश्वर-सम्बन्धी योग-(सामथ्र्य-) को देख। सम्पूर्ण प्राणियोंको उत्पन्न करनेवाला और प्राणियोंका धारण, भरण-पोषण करनेवाला मेरा स्वरूप उन प्राणियोंमें स्थित नहीं है।
13.22उपद्रष्टानुमन्ता च भर्ता भोक्ता महेश्वर:।
(शरीरके साथ सम्बन्ध रखनेसे) ‘उपद्रष्टा’, (उसके साथ मिलकर सम्मति, अनुमति देनेसे) ‘अनुमन्ता’, (अपनेको उसका भरण-पोषण करनेवाला माननेसे) ‘भर्ता’, (उसके संगसे सुख-दु:ख भोगनेसे) ‘भोक्ता’ और (अपनेको उसका स्वामी माननेसे) ‘महेश्वर’ (बन जाता है)। परन्तु (स्वरूपसे यह) पुरुष ‘परमात्मा’— इस नामसे कहा जाता है। (यह) इस देहमें रहता हुआ भी (देहसे) पर (सर्वथा सम्बन्धरहित) ही है।
18.46Worship Him through your own work
अपने कर्मसे परमात्माका पूजन
यत: प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम्।
By worshipping, through one’s own work, Him from whom all beings arise and by whom all this is pervaded, a person attains perfection.
जिस परमात्मासे सब प्राणी उत्पन्न होते हैं और जिससे यह सब व्याप्त है, उसका अपने कर्मसे पूजन करके मनुष्य सिद्धिको प्राप्त हो जाता है।
Verse 17 of 72 in chapter 2