Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 14 · Verse 21

Bhagavad Gita 14.21

अर्जुन उवाच— Arjuna said

कैर्लिङ्गैस्त्रीन्गुणानेतानतीतो भवति प्रभो।

किमाचार: कथं चैतांस्त्रीन्गुणानतिवर्तते॥ २१॥

kairliṅgaistrīnguṇānetānatīto bhavati prabho।

kimācāraḥ kathaṃ caitāṃstrīnguṇānativartate॥ 21॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

हे प्रभो! इन तीनों गुणोंसे अतीत हुआ मनुष्य किन लक्षणोंसे (युक्त) होता है? उसके आचरण कैसे होते हैं? और इन तीनों गुणोंका अतिक्रमण कैसे किया जा सकता है?

English

Sadhaka-Sanjivani

What are the marks of him, who has transcended the three gunas (modes), O Lord? What is his conduct like? How does he transcend, the three modes?

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

गुणातीत पुरुष दु:खोंसे मुक्त होकर अमरताको प्राप्त कर लेता है—ऐसा सुनकर अर्जुनके मनमें गुणातीत मनुष्यके लक्षण जाननेकी जिज्ञासा हुई। अत: वे आगेके श्लोकमें भगवान्से प्रश्न करते हैं।

Having heard from Lord Krsna, the truth that the embodied soul, transcending the three gunas, attains to immortality, Arjuna became curious to know the characteristics and conduct, of such a person, who has transcended the three gunas and also the means of rising above these, and so he puts the question:-

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

प्रभो
हे प्रभो!
एतान्
इन
त्रीन्
तीनों
गुणान्
गुणोंसे
अतीत:
अतीत हुआ मनुष्य
कै:
किन
लिङ्गै:
लक्षणोंसे (युक्त)
भवति
होता है?
किमाचार:
उसके आचरण कैसे होते हैं?
च
और
एतान्
इन
त्रीन्
तीनों
गुणान्
गुणोंका
कथम् , अतिवर्तते
अतिक्रमण कैसे किया जा सकता है?

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~1 min read · 3 paragraphs

‘कैर्लिङ्गैस्त्रीन्गुणानेतानतीतोभवतिप्रभो’—हे प्रभो! मैं यह जानना चाहता हूँ कि जो गुणोंका अतिक्रमण कर चुका है, ऐसे मनुष्यके क्या लक्षण होते हैं? तात्पर्य है कि संसारी मनुष्यकी अपेक्षा गुणातीत मनुष्यमें ऐसी कौन-सी विलक्षणता आ जाती है, जिससे साधारण व्यक्ति समझ ले कि यह गुणातीत पुरुष है?

‘किमाचार:’—उस गुणातीत मनुष्यके आचरण कैसे होते हैं? अर्थात् साधारण आदमीकी जैसी दिनचर्या और रात्रिचर्या होती है, गुणातीत मनुष्यकी वैसी ही दिनचर्या-रात्रिचर्या होती है या उससे विलक्षण होती है? साधारण आदमीके जैसे आचरण होते हैं; जैसा खान-पान, रहन-सहन, सोना-जागना होता है, गुणातीत मनुष्यके आचरण, खान-पान आदि भी वैसे ही होते हैं या कुछ विलक्षण होते हैं?

Verse 21 of 27 in chapter 14