Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 14 · Verse 20

Bhagavad Gita 14.20

गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान्।

जन्ममृत्युजरादु:खैर्विमुक्तोऽमृतमश्नुते

॥ २०॥

guṇānetānatītya trīndehī dehasamudbhavān।

janmamṛtyujarāduḥkhairvimukto'mṛtamaśnute

॥ 20॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

देहधारी (विवेकी मनुष्य) देहको उत्पन्न करनेवाले इन तीनों गुणोंका अतिक्रमण करके जन्म, मृत्यु और वृद्धावस्थारूप दु:खोंसे रहित हुआ अमरताका अनुभव करता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

When the embodied soul (wise) rises above these three gunas (modes) out of which the body is evolved,he is freed from birth, death, old age and pain and he achieves immortality.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

देही
देहधारी (विवेकी मनुष्य)
देहसमुद्भवान्
देहको उत्पन्न करनेवाले
एतान्
इन
त्रीन्
तीनों
गुणान्
गुणोंका
अतीत्य
अतिक्रमण करके
जन्ममृत्युजरादु:खै:
जन्म, मृत्यु और वृद्धावस्थारूप दु:खोंसे
विमुक्त:
रहित हुआ
अमृतम्
अमरताका
अश्नुते
अनुभव करता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~3 min read · 10 paragraphs

‘गुणानेतानतीत्य त्रीन्देही देहसमुद्भवान्’— यद्यपि विचार-कुशल मनुष्यका देहके साथ सम्बन्ध नहीं होता, तथापि लोगोंकी दृष्टिमें देहवाला होनेसे उसको यहाँ ‘देही’ कहा गया है।

देहको उत्पन्न करनेवाले गुण ही हैं। जिस गुणके साथ मनुष्य अपना सम्बन्ध मान लेता है, उसके अनुसार उसको ऊँच-नीच योनियोंमें जन्म लेना ही पड़ता है (गीता— तेरहवें अध्यायका इक्कीसवाँ श्लोक)।

Verse 20 of 27 in chapter 14