Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 10 · Verse 7

Bhagavad Gita 10.7

एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वत:।

सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशय:॥ ७॥

etāṃ vibhūtiṃ yogaṃ ca mama yo vetti tattvataḥ।

so'vikampena yogena yujyate nātra saṃśayaḥ॥ 7॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

जो मनुष्य मेरी इस विभूतिको और योग-(सामथ्र्य-)को तत्त्वसे जानता है अर्थात् दृढ़तापूर्वक (सन्देह-रहित) स्वीकार कर लेता है, वह अविचल भक्तियोगसे युक्त हो जाता है; इसमें (कुछ भी) संशय नहीं है।

English

Sadhaka-Sanjivani

He who knows, in reality, this divine glory and' power of Mine, is endowed with unfaltering Yoga of devotion; of this there is no doubt.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

चौथेसे छठे श्लोकतक प्राणियोंके भावों तथा व्यक्तियोंके रूपमें अपनी विभूतियोंका और अपने योग-(प्रभाव-) का वर्णन करके अब भगवान् आगेके श्लोकमें उनको तत्त्वसे जाननेका फल बताते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

य:
जो मनुष्य
मम
मेरी
एताम्
इस
विभूतिम्
विभूतिको
च
और
योगम्
योग-(सामथ्र्य-)को
तत्त्वत:
तत्त्वसे
वेत्ति
जानता है अर्थात् दृढ़तापूर्वक (सन्देह-रहित) स्वीकार कर लेता है,
स:
वह
अविकम्पेन
अविचल
योगेन
भक्तियोगसे
युज्यते
युक्त हो जाता है;
अत्र
इसमें (कुछ भी)
संशय:
संशय
न
नहीं है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~6 min read · 13 paragraphs

‘एतां विभूतिं योगं च मम’—‘एताम्’ सर्वनाम अत्यन्त समीपका लक्ष्य कराता है। यहाँ यह शब्द चौथेसे छठे श्लोकतक कही हुई विभूति और योगका लक्ष्य कराता है।

‘विभूति’ नाम भगवान्के ऐश्वर्यका है और ‘योग’ नाम भगवान्की अलौकिक विलक्षण शक्ति, अनन्त सामथ्र्यका है। तात्पर्य यह हुआ कि भगवान्की शक्तिका नाम ‘योग’ है और उस योगसे प्रकट होनेवाली विशेषताओंका नाम

Verse 7 of 42 in chapter 10