Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 4 · Verse 8

Bhagavad Gita 4.8

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥ ८॥

paritrāṇāya sādhūnāṃ vināśāya ca duṣkṛtām।

dharmasaṃsthāpanārthāya sambhavāmi yuge yuge॥ 8॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

साधुओं (भक्तों)-की रक्षा करनेके लिये, पापकर्म करनेवालोंका विनाश करनेके लिये और धर्मकी स्थापना करनेके लिये (मैं) युग-युगमें प्रकट हुआ करता हूँ।

English

Sadhaka-Sanjivani

For the protection of the good as for the destruction of the wicked as for the establishmentof righteousness, I manifest myself from age to age.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

पूर्वश्लोकमें अपने अवतारके अवसरका वर्णन करके अब भगवान् अपने अवतारका प्रयोजन बताते हैं।

Having described the occasion of His manifestation, in the preceding verse, the Lord now reveals, the aim of His manifestation, in the next verse.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

साधूनाम्
साधुओं (भक्तों)-की
परित्राणाय
रक्षा करनेके लिये,
दुष्कृताम्
पापकर्म करनेवालोंका
विनाशाय
विनाश करनेके लिये
च
और
धर्मसंस्थापनार्थाय
धर्मकी स्थापना करनेके लिये (मैं)
युगे, युगे
युग-युगमें
सम्भवामि
प्रकट हुआ करता हूँ।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~9 min read · 30 paragraphs

‘परित्राणाय साधूनाम्’—साधु मनुष्योंके द्वारा ही अधर्मका नाश और धर्मका प्रचार होता है, इसलिये उनकी रक्षा करनेके लिये भगवान् अवतार लेते हैं।

दूसरोंका हित करना ही जिनका स्वभाव है और जो भगवान्के नाम, रूप, गुण, प्रभाव, लीला आदिका श्रद्धा-प्रेमपूर्वक स्मरण, कीर्तन आदि करते हैं और लोगोंमें भी इसका प्रचार करते हैं, ऐसे भगवान्के आश्रित भक्तोंके लिये यहाँ ‘साधूनाम्’ पद आया है।

Verse 8 of 42 in chapter 4