Chapter 3 · Verse 36
Bhagavad Gita 3.36
अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पूरुष:।
अनिच्छन्नपि वाष्र्णेय बलादिव नियोजित:॥ ३६॥
atha kena prayukto'yaṃ pāpaṃ carati pūruṣaḥ।
anicchannapi vāṣrṇeya balādiva niyojitaḥ॥ 36॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीहे वाष्र्णेय! फिर यह मनुष्य न चाहता हुआ भी जबर्दस्ती लगाये हुएकी तरह किससे प्रेरित होकर पापका आचरण करता है?
English
Sadhaka-SanjivaniThe English edition’s translation of this verse could not be recovered reliably from the scan. Please rely on the Hindi translation and the word-by-word meanings.
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘स्वधर्म कल्याणकारक और परधर्म भयावह है’—ऐसा जानते हुए भी मनुष्य स्वधर्ममें प्रवृत्त क्यों नहीं होता? इसपर अर्जुन प्रश्न करते हैं।
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- वाष्र्णेय
- हे वाष्र्णेय!
- अथ
- फिर
- अयम्
- यह
- पूरुष:
- मनुष्य
- अनिच्छन्
- न चाहता हुआ
- अपि
- भी
- बलात्
- जबर्दस्ती
- नियोजित:
- लगाये हुएकी
- इव
- तरह
- केन
- किससे
- प्रयुक्त:
- प्रेरित होकर
- पापम्
- पापका
- चरति
- आचरण करता है?
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘अथ केन प्रयुक्तोऽयं.................बलादिवनियोजित:’—यदुकुलमें ‘वृष्णि’ नामका एक वंश था। उसी वृष्णिवंशमें अवतार लेनेसे भगवान् श्रीकृष्णका एक नाम ‘वाष्र्णेय’ है। पूर्वश्लोकमें भगवान्ने स्वधर्म-पालनकी प्रशंसा की है। धर्म ‘वर्ण’ और ‘कुल’ का होता है; अत: अर्जुन भी कुल-(वंश-) के नामसे भगवान्को सम्बोधित करके प्रश्न करते हैं।
विचारवान् पुरुष पाप नहीं करना चाहता; क्योंकि पापका परिणाम दु:ख होता है और दु:खको कोई भी प्राणी नहीं चाहता।
Verse 36 of 43 in chapter 3