Chapter 18 · Verse 7
Bhagavad Gita 18.7
नियतस्य तु सन्न्यास: कर्मणो नोपपद्यते।
मोहात्तस्य परित्यागस्तामस: परिकीर्तित:॥ ७॥
niyatasya tu sannyāsaḥ karmaṇo nopapadyate।
mohāttasya parityāgastāmasaḥ parikīrtitaḥ॥ 7॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीनियत कर्मका तो त्याग करना उचित नहीं है। उसका मोहपूर्वक त्याग करना तामस कहा गया है।
English
Sadhaka-SanjivaniVerily, the renunciation of any duty that be prescribed, is not proper. Its abandonment (tyaga) through delusion (ignorance), is declared to be tfunasika (of the mode of ignorance).
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीइसी अध्यायके चौथे श्लोकमें भगवान्ने तीन प्रकारके त्यागकी बात कही थी। अब आगेके तीन श्लोकोंमें उसी त्रिविध त्यागका वर्णन करते हैं।
The Lord, in the fourth verse ofthis chapter, declared relinquishment, to be threefold. So, in the next three verses, He describes them.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- नियतस्य
- नियत
- कर्मण:
- कर्मका
- तु
- तो
- सन्न्यास:
- त्याग करना
- न, उपपद्यते
- उचित नहीं है।
- तस्य
- उसका
- मोहात्
- मोहपूर्वक
- परित्याग:
- त्याग करना
- तामस:
- तामस
- परिकीर्तित:
- कहा गया है।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी[तीन तरहके त्यागका वर्णन भगवान् इसलिये करते हैं कि अर्जुन कर्मोंका स्वरूपसे त्याग करना चाहते थे—‘श्रेयो भोक्तुं भैक्ष्यमपीह लोके’ (गीता २। ५); अत: त्रिविध त्याग बताकर अर्जुनको चेत कराना था, और आगेके लिये मनुष्यमात्रको यह बताना था कि नियत कर्मोंका स्वरूपसे त्याग करना भगवान्को मान्य (अभीष्ट) नहीं है। भगवान् तो सात्त्विक त्यागको ही वास्तवमें त्याग मानते हैं। सात्त्विक त्यागसे संसारके सम्बन्धका सर्वथा विच्छेद हो जाता है।
दूसरी बात, सत्रहवें अध्यायमें भी भगवान् गुणोंके अनुसार श्रद्धा, आहार आदिके तीन-तीन भेद कहकर आये हैं, इसलिये यहाँ भी अर्जुनद्वारा त्यागका तत्त्व पूछनेपर भगवान्ने त्यागके तीन भेद कहे हैं।]
Verse 7 of 78 in chapter 18