Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 18 · Verse 32

Bhagavad Gita 18.32

अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता।

सर्वार्थान्विपरीतांश्च बुद्धि: सा पार्थ तामसी॥ ३२॥

adharmaṃ dharmamiti yā manyate tamasāvṛtā।

sarvārthānviparītāṃśca buddhiḥ sā pārtha tāmasī॥ 32॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

हे पृथानन्दन! तमोगुणसे घिरी हुई जो बुद्धि अधर्मको धर्म— ऐसा मान लेती है और सम्पूर्ण चीजोंको उलटा (मान लेती है), वह तामसी है।

English

Sadhaka-Sanjivani

That, which enveloped in darkness, is conceived as right, when wrong, and sees all things perverted (contrary to truth), that intellect, O Partha (Arjuna), is tamasika (of the nature of ignorance).

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

अब तामसी बुद्धिके लक्षण बताते हैं।

The Lord now defines Tdmasika intellect, (intellect of the nature of ignorance).

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

पार्थ
हे पृथानन्दन!
तमसा
तमोगुणसे
आवृता
घिरी हुई
या
जो
बुद्धि:
बुद्धि
अधर्मम्
अधर्मको
धर्मम्
धर्म—
इति
ऐसा
मन्यते
मान लेती है
च
और
सर्वार्थान्
सम्पूर्ण चीजोंको
विपरीतान्
उलटा (मान लेती है),
सा
वह
तामसी
तामसी है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~1 min read · 4 paragraphs

‘अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता’— ईश्वरकी निन्दा करना; शास्त्र, वर्ण, आश्रम और लोक-मर्यादाके विपरीत काम करना; माता-पिताके साथ अच्छा बर्ताव न करना; सन्त-महात्मा, गुरु-आचार्य आदिका अपमान करना; झूठ, कपट, बेईमानी, जालसाजी, अभक्ष्य भोजन, परस्त्रीगमन आदि शास्त्रनिषिद्ध पाप-कर्मोंको धर्म मानना—यह सब अधर्मको ‘धर्म’ मानना है।

अपने शास्त्र, वर्ण, आश्रमकी मर्यादामें चलना; माता-पिताकी आज्ञाका पालन करना तथा उनकी तन-मन-धनसे सेवा करना; संत-महात्माओंके उपदेशोंके अनुसार अपना जीवन बनाना; धार्मिक ग्रन्थोंका पठन-पाठन करना; दूसरोंकी सेवा-उपकार करना; शुद्ध-पवित्र भोजन करना आदि शास्त्रविहित कर्मोंको उचित न मानना—यह धर्मको ‘अधर्म’ मानना है।

Verse 32 of 78 in chapter 18