Chapter 16 · Verse 23
Bhagavad Gita 16.23
य: शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते कामकारत:।
न स सिद्धिमवाप्नोति न सुखं न परां गतिम्॥ २३॥
yaḥ śāstravidhimutsṛjya vartate kāmakārataḥ।
na sa siddhimavāpnoti na sukhaṃ na parāṃ gatim॥ 23॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीजो मनुष्य शास्त्रविधिको छोड़कर अपनी इच्छासे मनमाना आचरण करता है, वह न सिद्धि (अन्त:-करणकी शुद्धि)-को, न सुख (शान्ति)-को (और) न परम गतिको (ही) प्राप्त होता है।
English
Sadhaka-SanjivaniHe, who having cast aside the ordinances of scriptures, acts in an arbitrary way, according to his sweet will, attains, neither perfection, (purity of inner sense) nor happiness, nor achieve the Supreme Goal.
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीजो अपने कल्याणके लिये शास्त्रविधिके अनुसार चलते हैं, उनको तो परमगतिकी प्राप्ति होती है, पर जो ऐसा न करके मनमाने ढंगसे आचरण करते हैं, उनकी क्या गति होती है—यह आगेके श्लोकमें बताते हैं।
Those, who practise what is goodfor them, attain the Supreme Goal. But, what happens to those, who act according to their own sweet will, and cast aside the ordinance ofscriptures. The Lord, answers in the next verse.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- य:
- जो मनुष्य
- शास्त्रविधिम्
- शास्त्रविधिको
- उत्सृज्य
- छोड़कर
- कामकारत:
- अपनी इच्छासे मनमाना
- वर्तते
- आचरण करता है,
- स:
- वह
- न
- न
- सिद्धिम्
- सिद्धि (अन्त:-करणकी शुद्धि)-को,
- न
- न
- सुखम्
- सुख (शान्ति)-को (और)
- न
- न
- पराम्
- परम
- गतिम्
- गतिको (ही)
- अवाप्नोति
- प्राप्त होता है।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी[सत्रहवें अध्यायका अ_ाईसवाँ श्लोक भी इससे मिलता-जुलता है।]
‘य: शास्त्रविधिमुत्सृज्य वर्तते’—जो लोग शास्त्रविधिकी अवहेलना करके शास्त्रविहित यज्ञ करते हैं, दान करते हैं, परोपकार करते हैं, दुनियाके लाभके लिये तरह-तरहके कई अच्छे-अच्छे काम करते हैं; परन्तु वह सब करते हैं— ‘कामकारत:’* अर्थात् शास्त्रविधिकी तरफ ध्यान न देकर अपने मनमाने ढंगसे करते हैं। मनमाने ढंगसे करनेमें कारण यह है कि उनके भीतर जो काम, क्रोध आदि पड़े रहते हैं, उनकी परवाह न करके वे बाहरी आचरणोंसे ही अपनेको बड़ा मानते हैं। तात्पर्य है कि वे बाहरके आचरणोंको ही श्रेष्ठ समझते हैं। दूसरे लोग भी बाहरके आचरणोंको ही विशेषतासे देखते हैं। भीतरके भावोंको, सिद्धान्तोंको जाननेवाले लोग बहुत कम होते हैं। परन्तु वास्तवमें भीतरके भावोंका ही विशेष महत्त्व है।
Verse 23 of 24 in chapter 16