Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 14 · Verse 8

Bhagavad Gita 14.8

तमस्त्वज्ञानजं विद्धि मोहनं सर्वदेहिनाम्।

प्रमादालस्यनिद्राभिस्तन्निबध्नाति

भारत॥ ८॥

tamastvajñānajaṃ viddhi mohanaṃ sarvadehinām।

pramādālasyanidrābhistannibadhnāti

bhārata॥ 8॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

और हे भरतवंशी अर्जुन! सम्पूर्ण देहधारियोंको मोहित करनेवाले तमोगुणको (तुम) अज्ञानसे उत्पन्न होनेवाला समझो। वह प्रमाद, आलस्य और निद्राके द्वारा (देहके साथ अपना सम्बन्ध माननेवालों-को) बाँधता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

bharata But, know Tamasa (mode of darkness or ignorance) born of ignorance, deludes all embodied beings. It binds the spirit, o Bharata, through inattention, indolence and sleep.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

तमोगुणका स्वरूप और उसके बाँधनेका प्रकार क्या है—इसको आगेके श्लोकमें बताते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

तु
और
भारत
हे भरतवंशी अर्जुन!
सर्वदेहिनाम्
सम्पूर्ण देहधारियोंको
मोहनम्
मोहित करनेवाले
तम:
तमोगुणको (तुम)
अज्ञानजम्
अज्ञानसे उत्पन्न होनेवाला
विद्धि
समझो।
तत्
वह
प्रमादालस्यनिद्राभि:
प्रमाद, आलस्य और निद्राके द्वारा
निबध्नाति
(देहके साथ अपना सम्बन्ध माननेवालों-को) बाँधता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~3 min read · 13 paragraphs

‘तमस्त्वज्ञानजं विद्धि मोहनं सर्व-देहिनाम्’—सत्त्वगुण और रजोगुण—इन दोनोंसे तमोगुणको अत्यन्त निकृष्ट बतानेके लिये यहाँ ‘तु’ पदका प्रयोग हुआ है।

यह तमोगुण अज्ञानसे अर्थात् बेसमझीसे, मूर्खतासे पैदा होता है और सम्पूर्ण देहधारियोंको मोहित कर देता है अर्थात् सत्-असत्, कर्तव्य-अकर्तव्यका ज्ञान (विवेक) नहीं होने देता। इतना ही नहीं, यह सांसारिक सुख-भोग और संग्रहमें भी नहीं लगने देता अर्थात् राजस सुखमें भी नहीं जाने देता, फिर सात्त्विक सुखकी तो बात ही क्या है!

Verse 8 of 27 in chapter 14