Chapter 11 · Verse 9
Bhagavad Gita 11.9
एवमुक्त्वा ततो राजन्महायोगेश्वरो हरि:।
दर्शयामास पार्थाय परमं रूपमैश्वरम्॥ ९॥
evamuktvā tato rājanmahāyogeśvaro hariḥ।
darśayāmāsa pārthāya paramaṃ rūpamaiśvaram॥ 9॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीहे राजन्! ऐसा कहकर फिर महायोगेश्वर भगवान् श्रीकृष्णने अर्जुनको परम ऐश्वर विराट्रूप दिखाया।*
English
Sadhaka-SanjivaniThe English edition’s translation of this verse could not be recovered reliably from the scan. Please rely on the Hindi translation and the word-by-word meanings.
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीदिव्यचक्षु प्राप्त करके अर्जुनने भगवान्का कैसा रूप देखा, यह बात संजय धृतराष्ट्रसे आगेके श्लोकमें कहते हैं।
In the next verse, Safijaya describes to Dhrtarastra the nature ofthe divine cosmic body, revealed by the Lord ofArjuna. QOC4iiCkCtI
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- राजन्
- हे राजन्!
- एवम्
- ऐसा
- उक्त्वा
- कहकर
- तत:
- फिर
- महायोगेश्वर:
- महायोगेश्वर
- हरि:
- भगवान् श्रीकृष्णने
- पार्थाय
- अर्जुनको
- परमम्
- परम
- ऐश्वरम्
- ऐश्वर
- रूपम्
- विराट्रूप
- दर्शयामास
- दिखाया।*
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीएवमुक्त्वा ततो.............परमं रूपमैश्वरम्’— पूर्वश्लोकमें भगवान्ने जो यह कहा था कि ‘तू अपने चर्मचक्षुओंसे मुझे नहीं देख सकता, इसलिये मैं तेरेको दिव्यचक्षु देता हूँ, जिससे तू मेरे ईश्वर-सम्बन्धी योगको देख’, उसीका संकेत यहाँ संजयने ‘एवमुक्त्वा’ पदसे किया है।
चौथे श्लोकमें अर्जुनने भगवान्को ‘योगेश्वर’ कहा और यहाँ संजय भगवान्को ‘महायोगेश्वर’ कहते हैं। इसका तात्पर्य है कि भगवान्ने अर्जुनकी प्रार्थनासे बहुत अधिक अपना विश्वरूप दिखाया। भक्तकी थोड़ी-सी भी वास्तविक रुचि भगवान्की तरफ होनेपर भगवान् अपनी अपार शक्तिसे उसकी पूर्ति कर देते हैं।
Verse 9 of 55 in chapter 11