Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 11 · Verse 39

Bhagavad Gita 11.39

वायुर्यमोऽग्निर्वरुण: शशाङ्क: प्रजापतिस्त्वं प्रपितामहश्च।

नमो नमस्तेऽस्तु सहस्रकृत्व: पुनश्च भूयोऽपि नमो नमस्ते॥ ३९॥

vāyuryamo'gnirvaruṇaḥ śaśāṅkaḥ prajāpatistvaṃ prapitāmahaśca।

namo namaste'stu sahasrakṛtvaḥ punaśca bhūyo'pi namo namaste॥ 39॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

आप ही वायु, यमराज, अग्नि, वरुण, चन्द्रमा, दक्ष आदि प्रजापति और प्रपितामह (ब्रह्मा-जीके भी पिता) हैं। आपको हजारों बार नमस्कार हो! नमस्कार हो! और फिर भी आपको बार-बार नमस्कार हो! नमस्कार हो!

English

Sadhaka-Sanjivani

You are the God of wind, God of death (yama), God of fire and water, the moon-god, Prajapati, and the great grandfather of beings. Salutations to You, salutations a thousand time and again salutations to You.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

त्वम्
आप ही
वायु:
वायु,
यम:
यमराज,
अग्नि:
अग्नि,
वरुण:
वरुण,
शशाङ्क:
चन्द्रमा,
प्रजापति:
दक्ष आदि प्रजापति
च
और
प्रपितामह:
प्रपितामह (ब्रह्मा-जीके भी पिता) हैं।
ते
आपको
सहस्रकृत्व:
हजारों बार
नम:
नमस्कार
अस्तु
हो!
नम:
नमस्कार हो!
च
और
पुन:
फिर
अपि
भी
ते
आपको
भूय:
बार-बार
नम:
नमस्कार हो!
नम:
नमस्कार हो!

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~1 min read · 8 paragraphs

‘वायु:’—जिससे सबको प्राण मिल रहे हैं, मात्र प्राणी जी रहे हैं, सबको सामथ्र्य मिल रही है, वह वायु आप ही हैं।

‘यम:’—जो संयमनीपुरीके अधिपति हैं और सम्पूर्ण संसारपर जिनका शासन चलता है, वे यम आप ही हैं।

Verse 39 of 55 in chapter 11