Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 11 · Verse 38

Bhagavad Gita 11.38

त्वमादिदेव: पुरुष: पुराणस्त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्।

वेत्तासि वेद्यं च परं च धाम त्वया ततं विश्वमनन्तरूप॥ ३८॥

tvamādidevaḥ puruṣaḥ purāṇastvamasya viśvasya paraṃ nidhānam।

vettāsi vedyaṃ ca paraṃ ca dhāma tvayā tataṃ viśvamanantarūpa॥ 38॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

आप (ही) आदिदेव और पुराण पुरुष हैं (तथा) आप (ही) इस संसारके परम आश्रय हैं। (आप ही) सबको जाननेवाले, जाननेयोग्य और परम धाम हैं। हे अनन्तरूप! आपसे (ही) सम्पूर्ण संसार व्याप्त है।

English

Sadhaka-Sanjivani

You are the Primeval God, the primordial spirit. You are the ultimate shelter of the universe, you are the knower, the knowable and the Supreme Abode. This universe is fully pervaded by you, Being of infinite forms.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

त्वम्
आप (ही)
आदिदेव:
आदिदेव
च
और
पुराण:
पुराण
पुरुष:
पुरुष हैं (तथा)
त्वम्
आप (ही)
अस्य
इस
विश्वस्य
संसारके
परम्
परम
निधानम्
आश्रय हैं।
वेत्ता
(आप ही) सबको जाननेवाले,
वेद्यम्
जाननेयोग्य
च
और
परम्
परम
धाम
धाम
असि
हैं।
अनन्तरूप
हे अनन्तरूप!
त्वया
आपसे (ही)
विश्वम्
सम्पूर्ण संसार
ततम्
व्याप्त है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~1 min read · 7 paragraphs

‘त्वमादिदेव: पुरुष: पुराण:’—आप सम्पूर्ण देवताओंके आदिदेव हैं; क्योंकि सबसे पहले आप ही प्रकट होते हैं। आप पुराणपुरुष हैं; क्योंकि आप सदासे हैं और सदा ही रहनेवाले हैं।

‘त्वमस्य विश्वस्य परं निधानम्’—देखने, सुनने, समझने और जाननेमें जो कुछ संसार आता है; और संसारकी उत्पत्ति, स्थिति, प्रलय आदि जो कुछ होता है, उस सबके परम आधार आप हैं।

Verse 38 of 55 in chapter 11