Chapter 10 · Verse 5(with 10.4)
Bhagavad Gita 10.5
अहिंसा समता तुष्टिस्तपो दानं यशोऽयश:।
भवन्ति भावा भूतानां मत्त एव पृथग्विधा:॥ ५॥
ahiṃsā samatā tuṣṭistapo dānaṃ yaśo'yaśaḥ।
bhavanti bhāvā bhūtānāṃ matta eva pṛthagvidhāḥ॥ 5॥
हिन्दी
साधक-संजीवनी · 10.4–5बुद्धि, ज्ञान, असम्मोह, क्षमा, सत्य, दम, शम तथा सुख, दु:ख, उत्पत्ति, विनाश, भय, अभय और अहिंसा, समता, सन्तोष, तप, दान, यश और अपयश— प्राणियोंके (ये) अनेक प्रकारके अलग-अलग (बीस) भाव मुझसे ही होते हैं।
English
Sadhaka-Sanjivani · 10.4–5Intellect, wisdom, non-delusion, forgiveness, truth, self-restraint (control over the mind and the senses), joy (pleasure), and sorrow (pain), evolution and dissolution, fear and fearlessness, non-violence, equanimity, contentment, austerity, charity, fame and disrepute-these diverse feelings of creatures, emanate from Me alone.
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीपहले श्लोकमें भगवान्ने जिस परम वचनको सुननेकी आज्ञा दी थी, उसको अब आगेके तीन श्लोकोंमें बताते हैं।
The Lord, in the next three verses, explains His supreme word, which He mentioned in the first verse.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- बुद्धि:
- बुद्धि,
- ज्ञानम्
- ज्ञान,
- असम्मोह:
- असम्मोह,
- क्षमा
- क्षमा,
- सत्यम्
- सत्य,
- दम:
- दम,
- शम:
- शम
- एव
- तथा
- सुखम्
- सुख,
- दु:खम्
- दु:ख,
- भव:
- उत्पत्ति,
- अभाव:
- विनाश,
- भयम्
- भय,
- अभयम्
- अभय
- च
- और
- अहिंसा
- अहिंसा,
- समता
- समता,
- तुष्टि:
- सन्तोष,
- तप:
- तप,
- दानम्
- दान,
- यश:
- यश
- च
- और
- अयश:
- अपयश—
- भूतानाम्
- प्राणियोंके (ये)
- पृथग्विधा:
- अनेक प्रकारके अलग-अलग
- भावा:
- (बीस) भाव
- मत्त:
- मुझसे
- एव
- ही
- भवन्ति
- होते हैं।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘बुद्धि:’—उद्देश्यको लेकर निश्चय करने-वाली वृत्तिका नाम ‘बुद्धि’ है। ‘ज्ञानम्’—सार-असार, ग्राह्य-अग्राह्य, नित्य-अनित्य, सत्-असत्, उचित-अनुचित, कर्तव्य-अकर्तव्य—ऐसा जो विवेक अर्थात् अलग-अलग जानकारी है, उसका नाम ‘ज्ञान’ है। यह ज्ञान (विवेक) मानवमात्रको भगवान्से मिला है। ‘असम्मोह:’—शरीर और संसारको उत्पत्ति-विनाशशील जानते हुए भी उनमें ‘मैं’ और ‘मेरा’-पन करनेका नाम सम्मोह है और इसके न होनेका नाम ‘असम्मोह’ है।
‘क्षमा’—कोई हमारे प्रति कितना ही बड़ा अपराध करे, अपनी सामथ्र्य रहते हुए भी उसे सह लेना और उस अपराधीको अपनी तथा ईश्वरकी तरफसे यहाँ और परलोकमें कहीं भी दण्ड न मिले—ऐसा विचार करनेका नाम ‘क्षमा’ है।
Verse 5 of 42 in chapter 10