Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 1 · Verse 27

Bhagavad Gita 1.27

तान्समीक्ष्य स कौन्तेय: सर्वान्बन्धूनवस्थितान्॥ २७॥

tānsamīkṣya sa kaunteyaḥ sarvānbandhūnavasthitān॥ 27॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

अपनी-अपनी जगहपर स्थित उन सम्पूर्ण बान्धवोंको देखकर वे कुन्तीनन्दन अर्जुन अत्यन्त कायरतासे युक्त होकर विषाद करते हुए ऐसा बोले।

English

Sadhaka-Sanjivani

Arjuna, the son of Kunti, seeing all those relations present there and standing at their appointed places was tilled with extreme compassion and uttered these following words, in sadness.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

अपने सब कुटुम्बियोंको देखनेके बाद अर्जुनने क्या किया—इसको आगेके श्लोकमें कहते हैं।

In the next verse there is description of what Arjuna did, after seeing members of his family, in both armies.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

अवस्थितान्
अपनी-अपनी जगहपर स्थित
तान्
उन
सर्वान्
सम्पूर्ण
बन्धून्
बान्धवोंको
समीक्ष्य
देखकर
स:
वे
कौन्तेय:
कुन्तीनन्दन अर्जुन
परया
अत्यन्त
कृपया
कायरतासे
आविष्ट:
युक्त होकर
विषीदन्
विषाद करते हुए
इदम्
ऐसा
अब्रवीत््
बोले।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~2 min read · 6 paragraphs

‘तान् सर्वान्बन्धूनवस्थितान् समीक्ष्य’— पूर्वश्लोकके अनुसार अर्जुन जिनको देख चुके हैं, उनके अतिरिक्त अर्जुनने बाह्लीक आदि प्रपितामह; धृष्टद्युम्न, शिखण्डी, सुरथ आदि साले; जयद्रथ आदि बहनोई तथा अन्य कई सम्बन्धियोंको दोनों सेनाओंमें स्थित देखा।

‘स कौन्तेय: कृपया परयाविष्ट:’—इन पदोंमें ‘सकौन्तेय:’ कहनेका तात्पर्य है कि माता कुन्तीने जिनको युद्ध करनेके लिये सन्देश भेजा था और जिन्होंने शूरवीरतामें आकर ‘मेरे साथ दो हाथ करनेवाले कौन हैं?’—ऐसे मुख्य-मुख्य योद्धाओंको देखनेके लिये भगवान् श्रीकृष्णको दोनों सेनाओंके बीचमें रथ खड़ा करनेकी आज्ञा दी थी, वे ही कुन्तीनन्दन अर्जुन अत्यन्त कायरतासे युक्त हो जाते हैं!

Verse 27 of 47 in chapter 1