Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 7 · Verse 12

Bhagavad Gita 7.12

ये चैव सात्त्विका भावा राजसास्तामसाश्च ये।

मत्त एवेति तान्विद्धि न त्वहं तेषु ते मयि॥ १२॥

ye caiva sāttvikā bhāvā rājasāstāmasāśca ye।

matta eveti tānviddhi na tvahaṃ teṣu te mayi॥ 12॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

जितने भी सात्त्विक भाव हैं (और) जितने भी राजस तथा तामस (भाव हैं, वे सब) मुझसे ही होते हैं— ऐसा उनको समझो। परन्तु मैं उनमें (और) वे मुझमें नहीं हैं।

English

Sadhaka-Sanjivani

Whatever entities are born of sattva (mode of goodness or purity), of rajas (modeof activityor passion)and tamas (the mode of inertia or ignorance), know them all, as evolved from Me; yet still neither I am in them, nor are they, in Me.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

ये
जितने
एव
भी
सात्त्विका:
सात्त्विक
भावा:
भाव हैं (और)
ये
जितने
च
भी
राजसा:
राजस
च
तथा
तामसा:
तामस (भाव हैं, वे सब)
मत्त:
मुझसे
एव
ही होते हैं—
इति
ऐसा
तान्
उनको
विद्धि
समझो।
तु
परन्तु
अहम्
मैं
तेषु
उनमें (और)
ते
वे
मयि
मुझमें
न
नहीं हैं।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~9 min read · 19 paragraphs

‘ये चैव सात्त्विका भावा राजसास्तामसाश्चये’—ये जो सात्त्विक, राजस और तामस भाव (गुण, पदार्थ और क्रिया) हैं, वे भी मेरेसे ही उत्पन्न होते हैं। इसका तात्पर्य यह हुआ कि सृष्टिमात्रमें जो कुछ हो रहा है, मूलमें सबका आश्रय, आधार और प्रकाशक भगवान् ही हैं अर्थात् सब भगवान्से ही सत्ता-स्फूर्ति पाते हैं।

सात्त्विक, राजस और तामस भाव भगवान्से ही होते हैं, इसलिये इनमें जो कुछ विलक्षणता दीखती है, वह सब भगवान्की ही है; अत: मनुष्यकी दृष्टि भगवान्की तरफ ही जानी चाहिये, सात्त्विक आदि भावोंकी तरफ नहीं। यदि

Verse 12 of 30 in chapter 7