Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 6 · Verse 45

Bhagavad Gita 6.45

प्रयत्नाद्यतमानस्तु योगी संशुद्धकिल्बिष:।

अनेकजन्मसंसिद्धस्ततो याति परां गतिम्॥ ४५॥

prayatnādyatamānastu yogī saṃśuddhakilbiṣaḥ।

anekajanmasaṃsiddhastato yāti parāṃ gatim॥ 45॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

परन्तु जो योगी प्रयत्नपूर्वक यत्न करता है (और) जिसके पाप नष्ट हो गये हैं (तथा) जो अनेक जन्मोंसे सिद्ध हुआ है, वह योगी फिर परम गतिको प्राप्त हो जाता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

The English edition’s translation of this verse could not be recovered reliably from the scan. Please rely on the Hindi translation and the word-by-word meanings.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

श्रीमानोंके घरमें जन्म लेनेके बाद जब वह योगभ्रष्ट परमात्माकी तरफ खिंचता है, तब उसकी क्या दशा होती है? यह आगेके श्लोकमें बताते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

तु
परन्तु
योगी
जो योगी
प्रयत्नात्
प्रयत्नपूर्वक
यतमान:
यत्न करता है (और)
किल्बिष:
जिसके पाप नष्ट हो गये हैं (तथा)
अनेक-जन्मसंसिद्ध:
जो अनेक जन्मोंसे सिद्ध हुआ है, वह योगी
तत:
फिर
पराम्
परम
गतिम्
गतिको
याति
प्राप्त हो जाता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~3 min read · 14 paragraphs

[वैराग्यवान् योगभ्रष्ट तो तत्त्वज्ञ जीवन्मुक्त योगियोंके कुलमें जन्म लेने और वहाँ विशेषतासे यत्न करनेके कारण सुगमतासे परमात्माको प्राप्त हो जाता है। परन्तु श्रीमानोंके घरमें जन्म लेनेवाला योगभ्रष्ट परमात्माको कैसे प्राप्त होता है? इसका वर्णन इस श्लोकमें करते हैं।]

‘तु’—इस पदका तात्पर्य है कि योगका जिज्ञासु भी जब वेदोंमें कहे हुए सकाम कर्मोंका अतिक्रमण कर जाता है, उनसे ऊँचा उठ जाता है, तब जो योगमें लगा हुआ है और तत्परतासे यत्न करता है, वह वेदोंसे ऊँचा उठ जाय और परमगतिको प्राप्त हो जाय, इसमें तो सन्देह ही क्या है!

Verse 45 of 47 in chapter 6