Chapter 4 · Verse 41
Bhagavad Gita 4.41
योगसन्न्यस्तकर्माणं ज्ञानसञ्छिन्नसंशयम्।
आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय॥ ४१॥
yogasannyastakarmāṇaṃ jñānasañchinnasaṃśayam।
ātmavantaṃ na karmāṇi nibadhnanti dhanañjaya॥ 41॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीहे धनंजय! योग (समता) के द्वारा जिसका सम्पूर्ण कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद हो गया है (और) विवेकज्ञानके द्वारा जिसके सम्पूर्ण संशयोंका नाश हो गया है, (ऐसे) स्वरूप-परायण मनुष्यको कर्म नहीं बाँधते।
English
Sadhaka-Sanjivaniiitmavantarit na karmal)i nibadhnanti dhanafijaya He, who has renounced all actions by Yoga, whose doubts have been destroyed by knowledge and who takes shelter in 'yoga'; him, actions do not bind, O winner of wealth (Arjuna).
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीभगवान्ने तैंतीसवें श्लोकसे ज्ञानयोगका प्रकरण आरम्भ करते हुए ज्ञान-प्राप्तिका उपाय तथा ज्ञानकी महिमा बतायी। जो ज्ञान गुरुके पास रहकर उनकी सेवा आदि करनेसे होता है, वही ज्ञान कर्मयोगसे सिद्ध हुए मनुष्यको अपने-आप प्राप्त हो जाता है—ऐसा बताकर भगवान्ने ज्ञानप्राप्तिके पात्र-अपात्रका वर्णन करते हुए प्रकरणका उपसंहार किया। अब प्रश्न होता है कि सिद्ध होनेके लिये कर्मयोगीको क्या करना चाहिये? इसका उत्तर भगवान् आगेके श्लोकमें देते हैं।
The Lord, having started the topic ofthe Discipline of Knowledge in the thirty-third verse, discussed the method of attaining knowledge and revealed its glory. Then, He declared, "Knowledge whichcan be gained throughprostrationand service etc.,from the teacher, can be automatically gained by a man, who has attained perfection in Karmayoga." After that He described the person who is eligible to attain this knowledge as also the person, who is ineligible for it. Thus, he concluded the topic. Now the question arises, what should a Karmayogi do, in order to attain perfection in Yoga. The Lord, answers the question, in the next verse.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- धनञ्जय
- हे धनंजय!
- योगसन्न्यस्त-
- योग (समता)
- कर्माणम्
- के द्वारा जिसका सम्पूर्ण कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद हो गया है (और)
- ज्ञानसञ्छिन्न-
- विवेकज्ञानके
- संशयम्
- द्वारा जिसके सम्पूर्ण संशयोंका नाश हो गया है, (ऐसे)
- आत्मवन्तम्
- स्वरूप-परायण मनुष्यको
- कर्माणि
- कर्म
- न
- नहीं
- निबध्नन्ति
- बाँधते।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘योगसन्न्यस्तकर्माणम्’—शरीर, इन्द्रियाँ, मन, बुद्धि आदि जो वस्तुएँ हमें मिली हैं और हमारी दीखती हैं, वे सब दूसरोंकी सेवाके लिये ही हैं, अपना अधिकार जमानेके लिये नहीं। इस दृष्टिसे जब उन वस्तुओंको दूसरोंकी सेवामें (उनका ही मानकर) लगा दिया जाता है, तब कर्मों और वस्तुओंका प्रवाह संसारकी ओर ही हो जाता है और अपनेमें स्वत:सिद्ध समताका अनुभव हो जाता है। इस प्रकार योग-(समता-)के द्वारा जिसने कर्मोंसे सम्बन्ध-विच्छेद कर लिया है, वह पुरुष ‘योगसन्न्यस्तकर्मा’ है।
जब कर्मयोगी कर्ममें अकर्म तथा अकर्ममें कर्म देखता है अर्थात् कर्म करते हुए अथवा न करते हुए—दोनों अवस्थाओंमें नित्य-निरन्तर असंग रहता है, तब वही वास्तवमें ‘योगसन्न्यस्तकर्मा’ होता है।
Verse 41 of 42 in chapter 4