Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 3 · Verse 7

Bhagavad Gita 3.7

यस्त्विन्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन।

कर्मेन्द्रियै: कर्मयोगमसक्त: स विशिष्यते॥ ७॥

yastvindriyāṇi manasā niyamyārabhate'rjuna।

karmendriyaiḥ karmayogamasaktaḥ sa viśiṣyate॥ 7॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

परन्तु हे अर्जुन! जो (मनुष्य) मनसे इन्द्रियोंपर नियन्त्रण करके आसक्तिरहित होकर (निष्कामभावसे) कर्मेन्द्रियों (समस्त इन्द्रियों) के द्वारा कर्मयोगका आचरण करता है, वही श्रेष्ठ है।

English

Sadhaka-Sanjivani

But he who controls his senses through the mind. O Arjuna, and engages himself in the path of action, with the organs of action and sense, without being attached, is superior.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

चौथे श्लोकमें भगवान्ने कर्मयोग और सांख्ययोग—दोनोंकी दृष्टिसे कर्मोंका त्याग अनावश्यक बताया। फिर पाँचवें श्लोकमें कहा कि कोई भी मनुष्य किसी भी अवस्थामें क्षणमात्र भी कर्म किये बिना नहीं रह सकता। छठे श्लोकमें हठपूर्वक इन्द्रियोंकी क्रियाओंको रोककर अपनेको क्रियारहित मान लेनेवालेका आचरण मिथ्या बताया। इससे सिद्ध हुआ कि कर्मोंका स्वरूपसे त्याग कर देनेमात्रसे उनका वास्तविक त्याग नहीं होता। अत: आगेके श्लोकमें भगवान् वास्तविक त्यागकी पहचान बताते हैं।

In the fourth verse, the Lord laid emphasis on the performance of actions, in both the Disciplines of Action and Knowledge. In the fifth verse, He declared, "No one can remain evenfor a moment without performing action:"In the sixth verse, He said, "He who, restraining the organs of actions forcibly regards himself as actionless, is a hypocrite." It means that renunciation of actions, is not true renunciation. Therefore, He in the next verse explains the marks of real renunciation.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

तु
परन्तु
अर्जुन
हे अर्जुन!
य:
जो (मनुष्य)
मनसा
मनसे
इन्द्रियाणि
इन्द्रियोंपर
नियम्य
नियन्त्रण करके
असक्त:
आसक्तिरहित होकर (निष्कामभावसे)
कर्मेन्द्रियै:
कर्मेन्द्रियों (समस्त इन्द्रियों) के द्वारा
कर्मयोगम्
कर्मयोगका
आरभते
आचरण करता है,
स:
वही
विशिष्यते
श्रेष्ठ है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~6 min read · 19 paragraphs

‘तु’—यहाँ अनासक्त होकर कर्म करनेवालेको मिथ्याचारीकी अपेक्षा ही नहीं, प्रत्युत सांख्ययोगीकी अपेक्षा भी श्रेष्ठ बतानेकी दृष्टिसे ‘तु’ पद दिया गया है।

‘अर्जुन’—‘अर्जुन’ शब्दका अर्थ होता है—स्वच्छ। यहाँ भगवान्ने ‘अर्जुन’ सम्बोधनका प्रयोग करके यह भाव दिखलाया है कि तुम निर्मल अन्त:करणसे युक्त हो; अत: तुम्हारे अन्त:करणमें कर्तव्यकर्मविषयक यह सन्देह कैसे? अर्थात् यह सन्देह तुम्हारेमें स्थिर नहीं रह सकता।

Verse 7 of 43 in chapter 3