Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 3 · Verse 4

Bhagavad Gita 3.4

न कर्मणामनारम्भान्नैष्कम्र्यं पुरुषोऽश्नुते।

न च सन्न्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति॥ ४॥

na karmaṇāmanārambhānnaiṣkamryaṃ puruṣo'śnute।

na ca sannyasanādeva siddhiṃ samadhigacchati॥ 4॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

मनुष्य न तो कर्मोंका आरम्भ किये बिना निष्कर्मताका अनुभव करता है और न (कर्मोंके) त्यागमात्रसे सिद्धिको ही प्राप्त होता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

Not by non-performanceof actions, does a man attain freedom from the bondage of actions; nor by mere renunciation, does he attain perfection.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

पुरुष:
मनुष्य
न
न तो
कर्मणाम्
कर्मोंका
अनारम्भात्
आरम्भ किये बिना
नैष्कम्र्यम्
निष्कर्मताका
अश्नुते
अनुभव करता है
च
और
न
न
सन्न्यसनात्
(कर्मोंके) त्यागमात्रसे
सिद्धिम्
सिद्धिको
एव
ही
समधिगच्छति
प्राप्त होता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~4 min read · 14 paragraphs

‘न कर्मणामनारम्भान्नैष्कम्र्यं पुरुषोऽश्नुते’— कर्मयोगमें कर्म करना अत्यन्त आवश्यक है। कारण कि निष्कामभावसे कर्म करनेपर ही कर्मयोगकी सिद्धि होती है*। यह सिद्धि मनुष्यको कर्म किये बिना नहीं मिल सकती।

मनुष्यके अन्त:करणमें कर्म करनेका जो वेग विद्यमान रहता है, उसे शान्त करनेके लिये कामनाका त्याग करके कर्तव्य-कर्म करना आवश्यक है। कामना रखकर कर्म करनेपर यह वेग मिटता नहीं, प्रत्युत बढ़ता है।

Verse 4 of 43 in chapter 3