Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 3 · Verse 39

Bhagavad Gita 3.39

आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा।

कामरूपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च॥ ३९॥

āvṛtaṃ jñānametena jñānino nityavairiṇā।

kāmarūpeṇa kaunteya duṣpūreṇānalena ca॥ 39॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

हे कुन्तीनन्दन! इस अग्निके (समान) (कभी) तृप्त न होनेवाले और विवेकियोंके कामना-रूप नित्य वैरीके द्वारा (मनुष्यका) विवेक ढका हुआ है।

English

Sadhaka-Sanjivani

O Arjuna, Knowledge (joana) is enveloped by this constant enemy of the wise, (a discerning soul) in the form of desire, which is insatiable like, fire.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

कौन्तेय
हे कुन्तीनन्दन!
एतेन
इस
अनलेन
अग्निके (समान)
दुष्पूरेण
(कभी) तृप्त न होनेवाले
च
और
ज्ञानिन:
विवेकियोंके
कामरूपेण
कामना-रूप
नित्यवैरिणा
नित्य वैरीके द्वारा
ज्ञानम्
(मनुष्यका) विवेक
आवृतम्
ढका हुआ है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~7 min read · 20 paragraphs

‘एतेन’—सैंतीसवें श्लोकमें भगवान्ने पाप करवानेमें मुख्य कारण ‘काम’ अर्थात् कामनाको बताया था। उसी कामनाके लिये यहाँ ‘एतेन’ पद आया है।

‘दुष्पूरेणानलेन च’—जैसे अग्निमें घीकी सुहाती-सुहाती (अनुकूल) आहुति देते रहनेसे अग्नि कभी तृप्त नहीं होती, प्रत्युत बढ़ती ही रहती है, ऐसे ही कामनाके अनुकूल भोग भोगते रहनेसे कामना कभी तृप्त नहीं होती, प्रत्युत अधिकाधिक बढ़ती ही रहती है*। जो भी वस्तु सामने आती रहती है, कामना अग्निकी तरह उसे खाती रहती है।

Verse 39 of 43 in chapter 3