Chapter 3 · Verse 22
Bhagavad Gita 3.22
न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किञ्चन।
नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि॥ २२॥
na me pārthāsti kartavyaṃ triṣu lokeṣu kiñcana।
nānavāptamavāptavyaṃ varta eva ca karmaṇi॥ 22॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीहे पार्थ! मुझे तीनों लोकोंमें न तो कुछ कर्तव्य है और न (कोई) प्राप्त करनेयोग्य (वस्तु) अप्राप्त है, (फिर भी मैं) कर्तव्यकर्ममें ही लगा रहता हूँ।
English
Sadhaka-SanjivaniThere is nothing in the three worlds, O Arjuna, that is for me to do, nor is there anything unattained, that should be achieved; yet I engage Myself, in action.
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीअब भगवान् आगेके तीन श्लोकोंमें अपना उदाहरण देकर लोकसंग्रहकी पुष्टि करते हैं।
Now, the Lord in the next three verses, lays emphasis on the performance of duty by citing His own example.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- पार्थ
- हे पार्थ!
- मे
- मुझे
- त्रिषु
- तीनों
- लोकेषु
- लोकोंमें
- न
- न तो
- किञ्चन
- कुछ
- कर्तव्यम्
- कर्तव्य
- अस्ति
- है
- च
- और
- न
- न (कोई)
- अवाप्तव्यम्
- प्राप्त करनेयोग्य (वस्तु)
- अनवाप्तम्
- अप्राप्त है,
- कर्मणि
- (फिर भी मैं) कर्तव्यकर्ममें
- एव
- ही
- वर्ते
- लगा रहता हूँ।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘न मे पार्थास्ति ........... नानवाप्तमवाप्तव्यम्’— भगवान् किसी एक लोकमें सीमित नहीं हैं। इसलिये वे तीनों लोकोंमें अपना कोई कर्तव्य न होनेकी बात कह रहे हैं।
भगवान्के लिये त्रिलोकीमें कोई भी कर्तव्य शेष नहीं है; क्योंकि उनके लिये कुछ भी पाना शेष नहीं है। कुछ-न-कुछ पानेके लिये ही सब (मनुष्य, पशु, पक्षी आदि) कर्म करते हैं। भगवान् उपर्युक्त पदोंमें बहुत विलक्षण बात कह रहे हैं कि कुछ भी करना और पाना शेष न होनेपर भी मैं कर्म करता हूँ!
Verse 22 of 43 in chapter 3