Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 18 · Verse 28

Bhagavad Gita 18.28

अयुक्त: प्राकृत: स्तब्ध: शठोऽनैष्कृतिकोऽलस:।

विषादी दीर्घसूत्री च कर्ता तामस उच्यते॥ २८॥

ayuktaḥ prākṛtaḥ stabdhaḥ śaṭho'naiṣkṛtiko'lasaḥ।

viṣādī dīrghasūtrī ca kartā tāmasa ucyate॥ 28॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

(जो ) कर्ता असावधान, अशिक्षित, ऐंठ-अकड़वाला, जिद्दी, उपकारीका अपकार करनेवाला, आलसी, विषादी और दीर्घसूत्री है, (वह) तामस कहा जाता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

The doer, who is indiscriminate, vulgar, arrogant, obstinate, malicious, indolent, despondent and procrastinative, he is said to be Tamasika (of the mode of ignorance).

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

अब तामस कर्ताके लक्षण बताते हैं।

Now the Lord enumerates the characteristics of a Tiimasika doer. ayuktah prakrtah. stabdhah satho'naiskrtiko'lasah

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

कर्ता
(जो ) कर्ता
अयुक्त:
असावधान,
प्राकृत:
अशिक्षित,
स्तब्ध:
ऐंठ-अकड़वाला,
शठ:
जिद्दी,
अनैष्कृतिक:
उपकारीका अपकार करनेवाला,
अलस:
आलसी,
विषादी
विषादी
च
और
दीर्घसूत्री
दीर्घसूत्री है, (वह)
तामस:
तामस
उच्यते
कहा जाता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~4 min read · 12 paragraphs

‘अयुक्त:’—तमोगुण मनुष्यको मूढ़ बना देता है (गीता—चौदहवें अध्यायका आठवाँ श्लोक)। इस कारण किस समयमें कौन-सा काम करना चाहिये? किस तरह करनेसे हमें लाभ है और किस तरह करनेसे हमें हानि है?—इस विषयमें तामस मनुष्य सावधान नहीं रहता अर्थात् वह कर्तव्य और अकर्तव्यके विषयमें सोचता ही नहीं। इसलिये वह ‘अयुक्त’ अर्थात् असावधान कहलाता है।

‘प्राकृत:’—जिसने शास्त्र, सत्संग, अच्छी शिक्षा, उपदेश आदिसे न तो अपने जीवनको ठीक बनाया है और न अपने जीवनपर कुछ विचार ही किया है, माँ-बापसे जैसा पैदा हुआ है, वैसा-का-वैसा ही कोरा अर्थात् कर्तव्य-अकर्तव्यकी शिक्षासे रहित रहा है, ऐसा मनुष्य ‘प्राकृत’ अर्थात् अशिक्षित कहलाता है।

Verse 28 of 78 in chapter 18