Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 17 · Verse 12

Bhagavad Gita 17.12

अभिसन्धाय तु फलं दम्भार्थमपि चैव यत्।

इज्यते भरतश्रेष्ठ तं यज्ञं विद्धि राजसम्॥ १२॥

abhisandhāya tu phalaṃ dambhārthamapi caiva yat।

ijyate bharataśreṣṭha taṃ yajñaṃ viddhi rājasam॥ 12॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

परन्तु हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन! जो फलकी इच्छाको लेकर ही किया जाता है अथवा दम्भ (दिखावटीपन)-के लिये भी (किया जाता है), उस यज्ञको (तुम) राजस समझो।

English

Sadhaka-Sanjivani

The English edition’s translation of this verse could not be recovered reliably from the scan. Please rely on the Hindi translation and the word-by-word meanings.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

तु
परन्तु
भरतश्रेष्ठ
हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन!
यत्
जो
फलम्
फलकी
अभिसन्धाय
इच्छाको लेकर
एव
ही
इज्यते
किया जाता है
च
अथवा
दम्भार्थम्
दम्भ (दिखावटीपन)-के लिये
अपि
भी (किया जाता है),
तम्
उस
यज्ञम्
यज्ञको (तुम)
राजसम्
राजस
विद्धि
समझो।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~3 min read · 9 paragraphs

‘अभिसन्धाय तु फलम्’—फल अर्थात् इष्टकी प्राप्ति और अनिष्टकी निवृत्तिकी कामना रखकर जो यज्ञ किया जाता है, वह राजस हो जाता है।

‘इस लोकमें हमें धन-वैभव मिले; स्त्री-पुत्र, परिवार अच्छा मिले; नौकर-चाकर, गाय-भैंस आदि भी हमारे अनुकूल मिलें; हमारा शरीर नीरोग रहे; हमारा आदर-सत्कार, मान-बड़ाई, प्रसिद्धि हो जाय तथा मरनेके बाद भी हमें स्वर्गादि लोकोंके दिव्य भोग मिलें’ आदि इष्टकी प्राप्तिकी कामनाएँ हैं।

Verse 12 of 28 in chapter 17