Chapter 16 · Verse 17
Bhagavad Gita 16.17
आत्मसम्भाविता: स्तब्धा धनमानमदान्विता:।
यजन्ते नामयज्ञैस्ते दम्भेनाविधिपूर्वकम्॥ १७॥
ātmasambhāvitāḥ stabdhā dhanamānamadānvitāḥ।
yajante nāmayajñaiste dambhenāvidhipūrvakam॥ 17॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीअपनेको सबसे अधिक पूज्य माननेवाले, अकड़ रखनेवाले (तथा) धन और मानके मदमें चूर रहनेवाले वे मनुष्य दम्भसे अविधिपूर्वक नाममात्रके यज्ञोंसे यजन करते हैं।
English
Sadhaka-SanjivaniSelf-conceited, stubborn, filled with the pride and Intoxlcation of wealth, such devils perform sacrifices (yajna) only in name, with ostentation, disregarding,.scriptural ordinances.
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीभगवत्प्राप्तिके उद्देश्यसे विमुख हुए आसुरी-सम्पदावालोंके दुराचारोंका फल नरक-प्राप्ति बताकर, दुराचारोंद्वारा बोये गये दुर्भावोंसे वर्तमानमें उनकी कितनी भयंकर दुर्दशा होती है और भविष्यमें उसका क्या परिणाम होता है—इसे बतानेके लिये आगेका (चार श्लोकोंका) प्रकरण आरम्भ करते हैं।
After describing, the evil fate of the people of demoniac nature, the Lord, in the next four verses describes, the evil feelings born ofevil conduct, and disastrous consequences, of those evil feelings.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- सम्भाविता:
- अपनेको सबसे अधिक पूज्य माननेवाले,
- स्तब्धा:
- अकड़ रखनेवाले (तथा)
- मदान्विता:
- धन और मानके मदमें चूर रहनेवाले
- ते
- वे मनुष्य
- दम्भेन
- दम्भसे
- पूर्वकम्
- अविधिपूर्वक
- नामयज्ञै:
- नाममात्रके यज्ञोंसे
- यजन्ते
- यजन करते हैं।
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘आत्मसम्भाविता:’—वे धन, मान, बड़ाई, आदर आदिकी दृष्टिसे अपने मनसे ही अपने-आपको बड़ा मानते हैं, पूज्य समझते हैं कि हमारे समान कोई नहीं है; अत: हमारा पूजन होना चाहिये, हमारा आदर होना चाहिये,
डालकर उबाला जाय, आगमें फेंककर जलाया जाय, तो भी वह मरता नहीं। प्राणी जबतक अपने पापकर्मोंका फल (दण्ड) न भोग ले, तबतक भयंकर यातना देनेपर भी वह शरीर मरता नहीं। हमारी प्रशंसा होनी चाहिये। वर्ण, आश्रम, विद्या, बुद्धि, पद, अधिकार, योग्यता आदिमें हम सब तरहसे श्रेष्ठ हैं; अत: सब लोगोंको हमारे अनुकूल चलना चाहिये।
Verse 17 of 24 in chapter 16