Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 15 · Verse 11

Bhagavad Gita 15.11

यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्त्यात्मन्यवस्थितम्।

यतन्तोऽप्यकृतात्मानो नैनं पश्यन्त्यचेतस:॥ ११॥

yatanto yoginaścainaṃ paśyantyātmanyavasthitam।

yatanto'pyakṛtātmāno nainaṃ paśyantyacetasaḥ॥ 11॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

यत्न करनेवाले योगीलोग अपने-आपमें स्थित इस परमात्मतत्त्वका अनुभव करते हैं। परन्तु जिन्होंने अपना अन्त:करण शुद्ध नहीं किया है, (ऐसे) अविवेकी मनुष्य यत्न करनेपर भी इस तत्त्वका अनुभव नहीं करते।

English

Sadhaka-Sanjivani

The Yogic aspirants perceive Him, as established in the self, but the unintelligent and the unenlightened, who have not purified their hearts, even though striving, do not behold Him.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

पूर्वश्लोकमें वर्णित तत्त्वको जो पुरुष यत्न करनेपर जानते हैं, उनमें क्या विशेषता है; और जो यत्न करनेपर भी नहीं जानते, उनमें क्या कमी है—इसको आगेके श्लोकमें बताते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

यतन्त:
यत्न करनेवाले
योगिन:
योगीलोग
आत्मनि
अपने-आपमें
अवस्थितम्
स्थित
एनम्
इस परमात्मतत्त्वका
पश्यन्ति
अनुभव करते हैं।
च
परन्तु
अकृतात्मान:
जिन्होंने अपना अन्त:करण शुद्ध नहीं किया है, (ऐसे)
अचेतस:
अविवेकी मनुष्य
यतन्त:
यत्न करनेपर
अपि
भी
एनम्
इस तत्त्वका
न, पश्यन्ति
अनुभव नहीं करते।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~12 min read · 40 paragraphs

‘यतन्तो योगिनश्चैनं पश्यन्ति’—यहाँ ‘योगिन:’ पद उन सांख्ययोगी साधकोंका वाचक है, जिनका एकमात्र उद्देश्य परमात्मतत्त्वको प्राप्त करनेका बन चुका है।

यहाँ ‘यतन्त:’ पद साधनपरक है। भीतरकी लगन, जिसे पूर्ण किये बिना चैनसे न रहा जाय, यत्न कहलाती है।

Verse 11 of 20 in chapter 15