Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 14 · Verse 17

Bhagavad Gita 14.17

सत्त्वात्सञ्जायते ज्ञानं रजसो लोभ एव च।

प्रमादमोहौ तमसो भवतोऽज्ञानमेव च॥ १७॥

sattvātsañjāyate jñānaṃ rajaso lobha eva ca।

pramādamohau tamaso bhavato'jñānameva ca॥ 17॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

सत्त्वगुणसे ज्ञान और रजोगुणसे लोभ (आदि) ही उत्पन्न होते हैं। तमोगुणसे प्रमाद, मोह एवं अज्ञान भी उत्पन्न होते हैं।

English

Sadhaka-Sanjivani

(the mode of passion) arises greed and from Tamasa (the mode of ignorance), arise heedlessness, delusion and ignorance.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

पूर्वश्लोकमें भगवान्ने गुणोंकी तात्कालिक वृत्तियोंके बढ़नेपर जो गतियाँ होती हैं, उनके मूलमें सात्त्विक, राजस और तामस कर्म बताये। अब सात्त्विक, राजस और तामस कर्मोंके मूलमें गुणोंको बतानेके लिये भगवान् आगेका श्लोक कहते हैं।

In the preceding verse, the Lord explained the fruits of predominance of the three gU1JllS (modes) of a-person while dying. Now, in the next verse, He explains how the gU1JllS, activate their respective actions.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

सत्त्वात्
सत्त्वगुणसे
ज्ञानम्
ज्ञान
च
और
रजस:
रजोगुणसे
लोभ:
लोभ (आदि)
एव
ही
सञ्जायते
उत्पन्न होते हैं।
तमस:
तमोगुणसे
प्रमादमोहौ
प्रमाद, मोह
च
एवं
अज्ञानम्
अज्ञान
एव
भी
भवत:
उत्पन्न होते हैं।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~3 min read · 9 paragraphs

‘सत्त्वात्संजायते ज्ञानम्’—सत्त्वगुणसे ज्ञान होता है अर्थात् सुकृत-दुष्कृत कर्मोंका विवेक जाग्रत् होता है। उस विवेकसे मनुष्य सुकृत, सत्कर्म ही करता है। उन सुकृत कर्मोंका फल सात्त्विक, निर्मल होता है।

‘रजसो लोभ एव च’—रजोगुणसे लोभ आदि पैदा होते हैं। लोभको लेकर मनुष्य जो कर्म करता है, उन कर्मोंका फल दु:ख होता है।

Verse 17 of 27 in chapter 14