Chapter 13 · Verse 5
Bhagavad Gita 13.5
महाभूतान्यहङ्कारो
बुद्धिरव्यक्तमेव
च।
इन्द्रियाणि दशैकं च पञ्च चेन्द्रियगोचरा:॥ ५॥
mahābhūtānyahaṅkāro
buddhiravyaktameva
ca।
indriyāṇi daśaikaṃ ca pañca cendriyagocarāḥ॥ 5॥
हिन्दी
साधक-संजीवनीमूल प्रकृति और समष्टि बुद्धि (महत्तत्त्व), समष्टि अहंकार, पाँच महाभूत और दस इन्द्रियाँ, एक मन तथा पाँचों इन्द्रियोंके पाँच विषय— यही (चौबीस तत्त्वोंवाला क्षेत्र है।)
English
Sadhaka-SanjivaniThe fivegreat elements, and the ego,the intellect, the Primordial Matter (Nature), the ten senses,the mind and fiveobjects of senses (this is Ksetra, which includes twenty-four elements).
How this verse follows from the lastसम्बन्ध
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीतीसरे श्लोकमें क्षेत्र-क्षेत्रज्ञके विषयमें जिन छ: बातोंको संक्षेपसे सुननेकी आज्ञा दी थी, उनमेंसे क्षेत्रकी दो बातोंका अर्थात् उसके स्वरूप और विकारोंका वर्णन आगेके दो श्लोकोंमें करते हैं।
In the third verse, Lord KHl'Ja ordered Arjuna to listen to the six points on Ksetra and Ksetrajna. Out ofthose six points, He describes the two points on Ksetra 'What that Ksetra is' and 'what its modifications are', in the next two verses.
Word by wordशब्दार्थ
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनीSwamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।
- अव्यक्तम्
- मूल प्रकृति
- च
- और
- बुद्धि:
- समष्टि बुद्धि (महत्तत्त्व),
- अहङ्कार:
- समष्टि अहंकार,
- महाभूतानि
- पाँच महाभूत
- च
- और
- दश
- दस
- इन्द्रियाणि
- इन्द्रियाँ,
- एकम्
- एक मन
- च
- तथा
- पञ्च
- पाँचों
- इन्द्रिय-गोचरा:
- इन्द्रियोंके पाँच विषय—
- एव
- यही (चौबीस तत्त्वोंवाला क्षेत्र है।)
A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .
From the commentaryव्याख्यासे
Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी‘अव्यक्तमेव च’—अव्यक्त नाम मूल प्रकृतिका है। मूल प्रकृति समष्टि बुद्धिका कारण होनेसे और स्वयं किसीका भी कार्य न होनेसे केवल ‘प्रकृति’ ही है।
‘बुद्धि:’—यह पद समष्टि बुद्धि अर्थात् महत्तत्त्वका वाचक है। इस बुद्धिसे अहंकार पैदा होता है, इसलिये यह ‘प्रकृति’ है और मूल प्रकृतिका कार्य होनेसे यह ‘विकृति’ है। तात्पर्य है कि यह बुद्धि ‘प्रकृति-विकृति’ है।
Verse 5 of 34 in chapter 13