Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 11 · Verse 4

Bhagavad Gita 11.4

मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति प्रभो।

योगेश्वर ततो मे त्वं दर्शयात्मानमव्ययम्॥ ४॥

manyase yadi tacchakyaṃ mayā draṣṭumiti prabho।

yogeśvara tato me tvaṃ darśayātmānamavyayam॥ 4॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

हे प्रभो! मेरे द्वारा (आपका) वह ऐश्वर-रूप देखा जा सकता है —ऐसा अगर (आप) मानते हैं, तो हे योगेश्वर! आप अपने (उस) अविनाशी स्वरूपको मुझे दिखा दीजिये।

English

Sadhaka-Sanjivani

yogesvara tato me tvam darsayatmanamavyayam o Lord if You, think that this cosmic form could possibly be seen by me, then, O Lord of Yoga, reveal to me that imperishable form.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

प्रभो
हे प्रभो!
मया
मेरे द्वारा
तत्
(आपका) वह ऐश्वर-रूप
द्रष्टुम्
देखा
शक्यम्
जा सकता है
इति
—ऐसा
यदि
अगर
मन्यसे
(आप) मानते हैं,
तत:
तो
योगेश्वर
हे योगेश्वर!
त्वम्
आप
आत्मानम्
अपने (उस)
अव्ययम्
अविनाशी स्वरूपको
मे
मुझे
दर्शय
दिखा दीजिये।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~1 min read · 5 paragraphs

प्रभो’—‘प्रभु’ नाम सर्वसमर्थका है, इसलिये इस सम्बोधनका भाव यह मालूम देता है कि यदि आप मेरेमें विराट्रूप देखनेकी सामथ्र्य मानते हैं, तब तो ठीक है; नहीं तो आप मेरेको ऐसी सामथ्र्य दीजिये, जिससे मैं आपका वह ऐश्वर (ईश्वर-सम्बन्धी) रूप देख सकूँ।

‘मन्यसे यदि तच्छक्यं मया द्रष्टुमिति’—इसका तात्पर्य है कि अगर आप अपना वह रूप नहीं दिखायेंगे, तो भी मैं यही मानूँगा कि आपका रूप तो वैसा ही है, जैसा आप कहते हैं, पर मैं उसको देखनेका अधिकारी नहीं हूँ, योग्य नहीं हूँ, पात्र नहीं हूँ। इस प्रकार अर्जुनको भगवान्के वचनोंमें किंचिन्मात्र भी सन्देह नहीं है, प्रत्युत दृढ़ विश्वास है। इसीलिये तो वे कहते हैं कि आप मेरेको अपना विराट्रूप दिखाइये।

Verse 4 of 55 in chapter 11