Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 10 · Verse 31

Bhagavad Gita 10.31

पवन: पवतामस्मि राम: शस्त्रभृतामहम्।

झषाणां मकरश्चास्मि स्रोतसामस्मि जाह्नवी॥ ३१॥

pavanaḥ pavatāmasmi rāmaḥ śastrabhṛtāmaham।

jhaṣāṇāṃ makaraścāsmi srotasāmasmi jāhnavī॥ 31॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

पवित्र करनेवालोंमें वायु (और) शस्त्रधारियोंमें राम मैं हूँ। जल-जन्तुओंमें मगर मैं हूँ और नदियोंमें गंगाजी मैं हूँ।

English

Sadhaka-Sanjivani

Among purifiers, I am the wind; among warriors, I am Rima. Among fish, I am an alligator; and among rivers, I am the Ganges.

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

पवताम्
पवित्र करनेवालोंमें
पवन:
वायु (और)
शस्त्रभृताम्
शस्त्रधारियोंमें
राम:
राम
अहम्
मैं
अस्मि
हूँ।
झषाणाम्
जल-जन्तुओंमें
मकर:
मगर
अस्मि
मैं हूँ
च
और
स्रोतसाम्
नदियोंमें
जाह्नवी
गंगाजी
अस्मि
मैं हूँ।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~2 min read · 7 paragraphs

‘पवन: पवतामस्मि’—वायुसे ही सब चीजें पवित्र होती हैं। वायुसे ही नीरोगता आती है। अत: भगवान्ने पवित्र करनेवालोंमें वायुको अपनी विभूति बताया है।

‘राम: शस्त्रभृतामहम्’—ऐसे तो राम अवतार हैं, साक्षात् भगवान् हैं, पर जहाँ शस्त्रधारियोंकी गणना होती है, उन सबमें राम श्रेष्ठ हैं। इसलिये भगवान्ने रामको अपनी विभूति बताया है।

Verse 31 of 42 in chapter 10