Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 5 · Verse 6

Bhagavad Gita 5.6

सन्न्यासस्तु महाबाहो दु:खमाप्तुमयोगत:।

योगयुक्तो

मुनिब्र्रह्म

नचिरेणाधिगच्छति॥ ६॥

sannyāsastu mahābāho duḥkhamāptumayogataḥ।

yogayukto

munibrrahma

nacireṇādhigacchati॥ 6॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

परन्तु हे महाबाहो! कर्मयोगके बिना सांख्ययोग सिद्ध होना कठिन है। मननशील कर्मयोगी शीघ्र ही ब्रह्मको प्राप्त हो जाता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

The English edition’s translation of this verse could not be recovered reliably from the scan. Please rely on the Hindi translation and the word-by-word meanings.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

इसी अध्यायके दूसरे श्लोकमें भगवान्ने संन्यास-(सांख्ययोग-) की अपेक्षा कर्मयोगको श्रेष्ठ बताया। अब उसी बातको दूसरे प्रकारसे कहते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

तु
परन्तु
महाबाहो
हे महाबाहो!
अयोगत:
कर्मयोगके बिना
सन्न्यास:*
सांख्ययोग
आप्तुम्
सिद्ध होना
दु:खम्
कठिन है।
मुनि:
मननशील
योगयुक्त:
कर्मयोगी
नचिरेण
शीघ्र ही
ब्रह्म
ब्रह्मको
अधिगच्छति
प्राप्त हो जाता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~2 min read · 10 paragraphs

‘सन्न्यासस्तु महाबाहो दु:खमाप्तुमयोगत:’— सांख्ययोगकी सफलताके लिये कर्मयोगका साधन करना आवश्यक है; क्योंकि उसके बिना सांख्ययोगकी सिद्धि कठिनतासे होती है। परन्तु कर्मयोगकी सिद्धिके लिये सांख्ययोगका साधन करनेकी आवश्यकता नहीं है। यही भाव यहाँ ‘तु’ पदसे प्रकट किया गया है।

सांख्ययोगीका लक्ष्य परमात्मतत्त्वका अनुभव करना होता है। परन्तु राग रहते हुए इस साधनके द्वारा परमात्मतत्त्वके अनुभवकी तो बात ही क्या है, इस साधनका समझमें आना भी कठिन है!

Verse 6 of 29 in chapter 5