Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 5 · Verse 16

Bhagavad Gita 5.16

ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितमात्मन:।

तेषामादित्यवज्ज्ञानं प्रकाशयति तत्परम्॥ १६॥

jñānena tu tadajñānaṃ yeṣāṃ nāśitamātmanaḥ।

teṣāmādityavajjñānaṃ prakāśayati tatparam॥ 16॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

परन्तु जिन्होंने अपने जिस ज्ञानके द्वारा उस अज्ञानका नाश कर दिया है, उनका वह ज्ञान सूर्यकी तरह परमतत्त्व परमात्माको प्रकाशित कर देता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

But, to those whose ignorance is destroyed by knowledge (discrimination), such knowledge lights up the supreme self, like the sun.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

पूर्वश्लोकमें भगवान्ने बताया कि अज्ञानके द्वारा ज्ञान ढका जानेके कारण सब जीव मोहित हो रहे हैं। अपने विवेकके द्वारा उस अज्ञानका नाश कर देनेपर जिस ज्ञानका उदय होता है, उसकी महिमा आगेके श्लोकमें कहते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

तु
परन्तु
येषाम्
जिन्होंने
आत्मन:
अपने जिस
ज्ञानेन
ज्ञानके द्वारा
तत्
उस
अज्ञानम्
अज्ञानका
नाशितम्
नाश कर दिया है,
तेषाम्
उनका
तत्
वह
ज्ञानम्
ज्ञान
आदित्यवत्
सूर्यकी तरह
परम्
परमतत्त्व परमात्माको
प्रकाशयति
प्रकाशित कर देता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~2 min read · 6 paragraphs

‘ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितमात्मन:’— पीछेके श्लोकमें कही बातसे विलक्षण बात बतानेके लिये यहाँ ‘तु’ पदका प्रयोग किया गया है।

पीछेके श्लोकमें जिसको ‘अज्ञानेन’ पदसे कहा था, उसको ही यहाँ ‘तत् अज्ञानम्’ पदसे कहा गया है।

Verse 16 of 29 in chapter 5