Skip to content
Indian PhilosophyOS

Chapter 5 · Verse 12

Bhagavad Gita 5.12

युक्त: कर्मफलं त्यक्त्वा शान्तिमाप्नोति नैष्ठिकीम्।

अयुक्त: कामकारेण फले सक्तो निबध्यते॥ १२॥

yuktaḥ karmaphalaṃ tyaktvā śāntimāpnoti naiṣṭhikīm।

ayuktaḥ kāmakāreṇa phale sakto nibadhyate॥ 12॥

हिन्दी

साधक-संजीवनी

कर्मयोगी कर्मफलका त्याग करके नैष्ठिकी शान्तिको प्राप्त होता है। (परन्तु) सकाम मनुष्य कामनाके कारण फलमें आसक्त होकर बँध जाता है।

English

Sadhaka-Sanjivani

The Karmayogi attains everlasting peace (God-realization), by abandoning attachment to the fruit of action; whereas he whoacts with a selfish motive,being attached to the fruit of actions through desire acquires bondage.

How this verse follows from the lastसम्बन्ध

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

अब भगवान् आगेके श्लोकमें अन्वय और व्यतिरेक-रीतिसे कर्मयोगकी महिमाका वर्णन करते हैं।

Word by wordशब्दार्थ

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी

Swamiji’s word meanings, in the order he reads the verse. Read them in sequence and they form the Hindi translation.स्वामीजीके अन्वयके क्रमसे शब्दार्थ — क्रमसे पढ़नेपर यही अनुवाद बनता है।

युक्त:
कर्मयोगी
कर्मफलम्
कर्मफलका
त्यक्त्वा
त्याग करके
नैष्ठिकीम्
नैष्ठिकी
शान्तिम्
शान्तिको
आप्नोति
प्राप्त होता है। (परन्तु)
अयुक्त:
सकाम मनुष्य
कामकारेण
कामनाके कारण
फले
फलमें
सक्त:
आसक्त होकर
निबध्यते
बँध जाता है।

A simplified explanation for this verse hasn’t been written yet. Everything here is the text of Sadhak Sanjivani itself — the full commentary is one tap away in .

From the commentaryव्याख्यासे

Source · Sadhak Sanjivaniमूल · साधक-संजीवनी
~9 min read · 24 paragraphs

‘युक्त:’—इस पदका अर्थ प्रसंगके अनुसार लिया जाता है; जैसे—इसी अध्यायके आठवें श्लोकमें अपनेको अकर्ता माननेवाले सांख्ययोगीके लिये ‘युक्त:’ पद आया है, ऐसे ही यहाँ कर्मफलका त्याग करनेवाले कर्मयोगीके लिये ‘युक्त:’ पद आया है।

जिनका उद्देश्य ‘समता’ है, वे सभी पुरुष युक्त अर्थात् योगी हैं। यहाँ कर्मयोगीका प्रकरण चल रहा है, इसलिये यहाँ ‘युक्त:’ पद ऐसे कर्मयोगीके लिये आया है, जिसकी बुद्धि व्यवसायात्मिका होनेसे जिसमें सांसारिक कामनाओंका अभाव हो गया है।

Verse 12 of 29 in chapter 5